Jobs in bihar, results, होम | करियर | CSBC, , bihar police

Results: सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी, इस तारिख से फिजिकल टेस्ट

अभ्यर्थियों का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। शनिवार को बिहार पुलिस में कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के नतीजों की घोषणा कर दी गई।

इसमें कुल 49 हजार 500 अभ्यर्थी सफल हुए हैं।सिपाही के 9900 पदों के लिए 11.30 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। लिखित परीक्षा में पद से 5 गुणा अधिक अभ्यर्थी चयनित हुए है।

सभी उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.csbc.bih.nic.in पर बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के नतीजे चेक कर सकते हैं।

उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में होगा। लिखित परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद पहला चरण पूर्ण हो चुका है।

केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के अध्यक्ष और डीजी के एस द्विवेदी ने बताया कि लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए फिजिकल टेस्ट 19 फरवरी से शुरु होगा।

दूसरे चरण में फिजिकल और मेडिकल टेस्ट्स होंगे। दूसरे चरण में 100 मार्क्स का फिजिकल इवैलुएशन टेस्ट (PET) होगा। फिजिकल इवैलुएशन टेस्ट में रेस, शॉट पुट, हाई जम्प राउंड कम्पटीशन होंगे। फाइनल मेरिट लिस्ट (PET) के आधार पर तैयार होगी। बता दें राज्य में कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती का काम सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC) के जिम्मे है। बहरहाल, लिखित परीक्षा के परिणाम जारी हो चुके हैं और अब आप इन स्टेप्स को फॉलो कर अपना रिजल्ट देख कर सकते हैं।

होम | करियर | CSBC,Bihar police Constable Result 2017

बिहार पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए इस दिन जारी हो सकते हैं रिजल्ट, ऐसे देखें रिजल्ट

बिहार पुलिस (CSBC, Bihar Police Constable Result 2017) कांस्टेबल परीक्षा का परिणाम किसी भी समय घोषित हो सकता है। मीडिया में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक नतीजे फरवरी के पहले सप्ताह में किसी भी दिन आने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि बिहार पुलिस ने इस बाबत कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी है।

विभाग ने पिछले साल कुल 9900 पदों के लिए परीक्षा का आयोजन कराया था| गौरतलब है कि बिहार पुलिस ने लंबे समय बाद इतने बड़े स्तर पर भर्तियाँ निकाली थी| इन पदों पर चुने जाने वाले उम्मीदवारों को बिहार के अलग-अलग जिलों में भेजा जाएगा|

जानकारी के लिए आपको बता दें कि बिहार पुलिस में कुल 9,900 कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती होनी है। रिजल्ट्स घोषणा के बाद चयनिता उम्मीदवारों को फिजिकल एबिलिटी टेस्ट (PAT) पास करना होगा। तो चलिए पहले जानते हैं फिजिकल टेस्ट से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें और रिजल्ट चेक करने का सही तरीका। फिजिकल एबिलिटी टेस्ट यानी PAT कुल 100 अंकों का होगा।

इसमें 50 अंक की 1.6km की दौड़, 25 अंक का गोला फेंक और 25 अंक की हाई जम्प होगी। 1.6km की तेज दौड़ (स्प्रिंट रन) को सबसे कम टाइम में पूरा करने वालों को तरजीह मिलेगी। निर्धारित समय से कम में इसे पूरा करने वाले उम्मीदवार अच्छे स्कोर्स हासिल करेंगे। 1.6km की दूरी का समय 6 मिनट रखा गया है। 5 मिनट से कम में इसे पूरा करने वालों को पूरे 50 मार्क्स मिलेंगे। गोला फेंक राउंड में 16 पाउंड के गोले को न्यूनतम 16 फीट की दूरी तक फेंकना होगा। इससे कम दूरी पर गोला फेंकने वाले उम्मीदवार फेल होंगे। गोला 20 फीट से ज्यादा पर फेंकने वालों को पूरे 25 अंक मिलेंगे। वहीं हाइ जम्प भी 25 अंकों की होगी। छलांग के लिए न्यूनतम हाइट 4 फीट है। 5 फीट से ज्यादा की छलांग पर उम्मीदवार को पूरे 25 अंक प्राप्त होंगे। वहीं महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम हाइट 3 फीट निर्धारित की गई है।

यहां से देखें अपना परिणाम

प्रतिभागी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं| इसके लिए उन्हें कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे| परिणाम जानने के लिए जरूरी है कि आपके पास अपना क्रमांक संख्या से लेकर अन्य सभी जरूरी जानकारी हो| इसे वेबसाइट पर डालने के बाद ही आप अपना परिणाम देख सकते हैं|

होम | करियर | CSBC,Bihar police Constable Result 2017

बिहार पुलिस में 9900 कांस्टेबल पदों के लिए इस दिन जारी होगा रिजल्ट, 11 लाख उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC) जल्द ही बिहार पुलिस सिपाही भर्ती के नतीजे जारी कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नतीजों की घोषणा कभी भई हो सकती है। टाइम्स नाउ की खबर के अनुसार नतीजे इसी सप्ताह किसी भी समय जारी हो सकते हैं। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं हुई है। 