इस भोजपुरी गाने ने पवन-खेसारी का भी तोड़ा रिकॉर्ड, बना भोजपुरी इंडस्ट्री का सबसे हिट गाना

रितेश पाण्डे के गाना 'हेल्लो कौन' को 500 मिलियन के आस-पास व्यूटॉप भोजपुरी गाना

Ritesh pandey. bhojpuri song, pawan singh song , khesari lal song, Bhojpuri superstar

भोजपुरी इंडस्ट्री का नाम आता है तो आज के समय में पवन सिंह और खेसारी लाल का नाम सबसे आगे आता है| भोजपुरी फिल्म हो या गाना, दोनों जगह इनका नाम सुपरहिट होने का पैमाना बन गया है| कारण है कि दोनों के फैन दुनिया भर में मौजूद है| भोजपुरी फिल्म दुनिया भर के सिनमा घर में तो नहीं लगता मगर उसके गाना को मिलियंस से भी ज्यादा लोग ऑनलाइन सुनते हैं|

आज कल भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में पवन सिंह और खेसारी लाल के अलावा एक और नाम तेजी से आगे बढ़ रहा है| हम बात कर रहे हैं भोजपुरी सुपरस्टार रितेश पांडे के बारे में|


यह भी पढ़ें: लॉकडाउन में बिहार के एक गाँव में फस गयी यह अभिनेत्री, मिट्टी के चूल्हा पर बना रही खाना


हाल ही रितेश पांडये का भोजपुरी गाना ‘हैलो कौन’ (Hello Koun) ने सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए भोजपुरी इंडस्ट्री का सबसे ज्यादा सुने जाने वाला गाना बन गया|

सबसे ज्यादा देखे जाने वाले गानों की लिस्ट निकालें तो पाएंगे कि यू-ट्यूब पर खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के कई गाने 300 मिलियन या 350 मिलियन व्यूज पा चुके हैं| लेकिन कोई भी गाना 500 मिलियन के आस-पास भी नहीं मिलता| वहीं रितेश पांडे का यह गाना 500 के करीब पहुंच गया है| इसे अभी तक 490 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं|

हेल्लो कौन के अपार सफलता के बाद रितेश पांडे सिंगर अंतरा सिंह सिंह के साथ एक और गाना लांच किया है| देश में लॉकडाउन है, रितेश ने इसी पर गाना बना दिया है| यह गाना भी पूर्ण रूप से हेल्लो कौन गाने के तरह फिल्माया गया है| अन्तर और रितेश कि जोड़ी भोजपुरी की एक सुपरहिट जोड़ी बन चुकी है| अपने सबसे अलग आवाज़ के कारण अन्तर लोगों को भुत पसंद आ रही है| इस गाने का नाम है लॉकडाउन में लूडो|

Search Article

Your Emotions