लॉकडाउन में बिहार के एक गाँव में फस गयी यह अभिनेत्री, मिट्टी के चूल्हा पर बना रही खाना

विडियो में वे लोगों को कड़ी-जवाल बनाना भी सिखा रही है

ratan rajput videos, ratan rajput in village, actress ratan rajput, ratan rajput during lockdown, celebrity during coronavirus lockdown

देश में कोरोना वायरस के कारण अचानक हुए लॉकडाउन के बाद गरीब, मजदूर, छात्र से लेकर सेलेब्रिटी तक कही न कही फास गये हैं| कोई लॉकडाउन के समय को एन्जॉय कर रहा है तो कोई परेसान भी है|

‘अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो’ की एक्ट्रेस रतन राजपूत भी बिहार के एक गाँव में फस गयी है| मगर वे लॉकडाउन से परेसान होने के जगह उन्होंने इसको एन्जॉय करने का तरीका खोज निकला है| अपने गाँव से ही वे तरह-तरह का विडियो बनाकर सोशल मिडिया में पोस्ट कर रही है| जिसे उनके फैन काफी पसंद कर रहे हैं|

रतन ने सोशल मिडिया पर एक नया विडियो शेयर किया है| जिसमें वो एक चूल्हे पर खाना बनाते हुए दिख रही है| विडियो में वे लोगों को कड़ी-जवाल बनाना भी सिखा रही है|

चश्मा लगाकर, जिन्स और ट-शर्ट में चूल्हा पर खाना बनाने का यह विडियो देखकर लोग कई तरह से प्रतिक्रिया दे रहे हैं| कुछ तारीफ कर रहें है तो कई लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं| रतन ने भी अपने ट्रोलेर्स को विडियो के माध्यम से ही जवाब दिया है| उन्होंने कहा , “आग तो सुलग चुकी है, लेकिन मैंने गौर किया है कि इंस्टाग्राम पर कुछ लोगों की भी सुलगी हुई है। और मेरी तो भैया कमाल की सुलग पड़ी है। तो जरा पहले उन समझदार लोगों से ही बात कर लूं जो मूर्खता का ठेका लेकर पैदा हुए हैं। वे इंस्टा पर आकर क्यूं अपनी समझदारी दिखा रहे हैं? मैं जान-बूझकर यहां रुकी हुई हूं। लोगों को मूर्ख बना रही हूं। स्पेशली आप लोगों को मूर्ख बना रही हूं ना? अरे मूर्खों तुम लोगों को कोई मूर्ख बना ही नहीं सकता क्योंकि तुम लोग जन्मजात मूर्ख हो।”

इसके साथ रतन ने वीडियो देखने वालों को एक जरूरी सलाह भी दी है और कहा है कि जब भी आप बाहर जाएं सत्तू, चना, मूंग, पोहा खरीद कर रख लें| उन्होंने आगे कहा कि ये जिनके किचन में है कोई भी भूखा नहीं रह सकता और यह काफी हेल्दी भी होता है।


यह भी पढ़े: ऋषि कपूर ने क्यों कहा था कि अब बिहार कभी नहीं आयेंगे?


आपको ज्ञात हो कि रतन राजपूत टेलीविजन की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई टेलीविजन सीरियल्स जैसे, अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो, स्वयंवर, राधा की बेटियां कुछ कर दिखाएंगी, जय संतोषी मां आदि में नजर आ चुकी हैं।

Search Article

Your Emotions