बिहार पुलिस में 9900 कांस्टेबल पदों के लिए इस दिन जारी होगा रिजल्ट, 11 लाख उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

होम | करियर | CSBC,Bihar police Constable Result 2017

सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC) जल्द ही बिहार पुलिस सिपाही भर्ती के नतीजे जारी कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नतीजों की घोषणा कभी भई हो सकती है। टाइम्स नाउ की खबर के अनुसार नतीजे इसी सप्ताह किसी भी समय जारी हो सकते हैं। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं हुई है। 

विभाग ने पिछले साल कुल 9900 पदों के लिए परीक्षा का आयोजन कराया था| गौरतलब है कि बिहार पुलिस ने लंबे समय बाद इतने बड़े स्तर पर भर्तियाँ निकाली थी| इन पदों पर चुने जाने वाले उम्मीदवारों को बिहार के अलग-अलग जिलों में भेजा जाएगा|

जानकारी के लिए आपको बता दें कि बिहार पुलिस में कुल 9,900 कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती होनी है। रिजल्ट्स घोषणा के बाद चयनिता उम्मीदवारों को फिजिकल एबिलिटी टेस्ट (PAT) पास करना होगा। तो चलिए पहले जानते हैं फिजिकल टेस्ट से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें और रिजल्ट चेक करने का सही तरीका। फिजिकल एबिलिटी टेस्ट यानी PAT कुल 100 अंकों का होगा।

इसमें 50 अंक की 1.6km की दौड़, 25 अंक का गोला फेंक और 25 अंक की हाई जम्प होगी। 1.6km की तेज दौड़ (स्प्रिंट रन) को सबसे कम टाइम में पूरा करने वालों को तरजीह मिलेगी। निर्धारित समय से कम में इसे पूरा करने वाले उम्मीदवार अच्छे स्कोर्स हासिल करेंगे। 1.6km की दूरी का समय 6 मिनट रखा गया है। 5 मिनट से कम में इसे पूरा करने वालों को पूरे 50 मार्क्स मिलेंगे। गोला फेंक राउंड में 16 पाउंड के गोले को न्यूनतम 16 फीट की दूरी तक फेंकना होगा। इससे कम दूरी पर गोला फेंकने वाले उम्मीदवार फेल होंगे। गोला 20 फीट से ज्यादा पर फेंकने वालों को पूरे 25 अंक मिलेंगे। वहीं हाइ जम्प भी 25 अंकों की होगी। छलांग के लिए न्यूनतम हाइट 4 फीट है। 5 फीट से ज्यादा की छलांग पर उम्मीदवार को पूरे 25 अंक प्राप्त होंगे। वहीं महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम हाइट 3 फीट निर्धारित की गई है।

यहां से देखें अपना परिणाम
प्रतिभागी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं| इसके लिए उन्हें कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे| परिणाम जानने के लिए जरूरी है कि आपके पास अपना क्रमांक संख्या से लेकर अन्य सभी जरूरी जानकारी हो| इसे वेबसाइट पर डालने के बाद ही आप अपना परिणाम देख सकते हैं|

 

Search Article

Your Emotions