Special Train: आज 24 स्पेशल ट्रेन से 28 हजार मजदूर बिहार पहुचेंगे, जानिए टाइम टेबल

किसी एक दिन में आने वाली विशेष ट्रेनों की यह अब-तक की सबसे बड़ी संख्या होगी

श्रमिक स्पेशल ट्रेन, Shramik Special Train, special train for migrants, Railway , bihari migrants

स्पेशल ट्रेन से लगातार लोग हजारों की संख्या में दूसरे रज्यों से बिहार वापस लौट रहे हैं| आज 24 श्रमिक स्पेशल ट्रेन बिहार पहुँच रही है| जिससे विभिन्न राज्यों में फंसे 28 हजार 467 लोग पहुचेंगे| किसी एक दिन में आने वाली विशेष ट्रेनों की यह अब-तक की सबसे बड़ी संख्या होगी। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव अनुपम कुमार ने बुधवार को यह जानकारी प्रेस कांफ्रेंस में दी।

किन-किन राज्यों से आ रही ट्रेन?

राज्य                  ट्रेनों की संख्या

गुजरात                    08

महाराष्ट्र                   05

तेलंगाना                   05

राजस्थान                  03

आंध्रप्रदेश                  01

हरियाणा                    01

केरल                         01

कैसे मिलेगा टिकेट?– यहाँ क्लिक कर जानें 

कहाँ से कहाँ तक?

1. पनवेल से पटना- 2.10 PM
2. पनवेल से दानापुर 5.10 PM

3. अलाप्पुझा से बेतिया- 4 PM
4. सूरत से बरौनी- 3.30 AM

5. कोटा से बिहारशरीफ- 2.30 PM
6. कोटा से मोतिहारी- 5 AM
7. बीबीनगर से गया- 4 AM
8. लिंगमपल्ली से दरभंगा- 11.50 AM
9. घाटकेसर से भागलपुर- 8.10 AM
10. हिसार से कटिहार- 2 PM
11. उदयपुर से हाजीपुर- 2 PM
12. चेरियापल्ली से सीतामढ़ी- 9 AM
13. कुन्नुर से बरौनी- 2 PM
14. लिंगमपल्ली से भागलपुर- 3.30 PM
15. सूरत से छपरा- 6.30 AM
16. वर्धा से बरौनी- 11.40 AM
17. नागपुर से मुजफ्फरपुर- 10 AM
18. नंदूरबार से अररिया- 12.30 PM
19. नंदूरबार से पूर्णिया- 8.45 AM
20. सूरत से पूर्णिया- 2.05 PM
21. विरामगम से बेतिया- 1.40 PM
22. वडोदरा से कटिहार- 3.35 PM
23. विरामगम से गया – 5.30 PM

बिहार के किन जिलों में पहुंचेगी ट्रेने?

बरौनी, छपरा, पूर्णिया, गया, मुजफ्फरपुर, कटिहार, पूर्णिया, बेतिया, बरौनी, अररिया, दानापुर, मोतिहारी, हाजीपुर, बिहारशरीफ, सीतामढ़ी और भागलपुर स्टेशन पहुंचेंगी।

स्पेशल ट्रेन से बिहार आने का यह सिलसिला चलता रहेगा| सभी जिला प्रशासन ने उनके स्क्रीनिंग और 21 दिनों तक क्वारंटिन करने के किये प्रखंड स्तर पर व्यवस्था कर रखा है| जहाँ उनके खाने-पीने कि अच्छी व्यवस्था है| 21 दिन कैंप ने गुज़ारने के बाद सरकार उन्हें रेल के किराया के साथ 500 रूपये और अतिरिक्त दी जाएगी| स्पेशल ट्रेन से बिहार आने सम्बन्धी सभी जानकारी के लिए – यहाँ क्लिक करें

कौन देगा किराया?

बिहार के मुख्यमंत्री ने घोषण किया है कि बिहार के मजदूरों को ट्रेन का किराया देने कि जरुरत नहीं है| बिहार सरकार मजदूरों का किराया भरेगी| मगर उसके लिए कुछ शर्त है| मिल रही जानकारी के अनुसार मजदूरों को पहले खुद ही किराया देना होगा बाद में 21 दिनों के क्वारंटीन पीरियड के बीत जाने के बादही मजदूरों को किराये कि राशी दी जाएगी| इसबारे में विस्तार से पढने के लिए – यहाँ क्लिक करें

Search Article

Your Emotions