कैंसर को मात देते हुए बिहार के लाल अनुराग ने सीबीएसई दसवीं में किया कमाल

कहतें हैं ना अगर हौसले मजबूत हों तो सामने तूफान भी हमारे चाल को नहीं रोक सकती और यह सिर्फ कहने मात्र ही नही बल्कि इसे सच कर दिखाया है पटना के बाल्डविन एकेडमी के दसवी के छात्र अनुराग मुदगल ने। बता दें कि अनुराग कैंसर को मात देते हुए सीबीएसई की दसवीं परीक्षा में 9.6 सीजीपीए हासिल किया है। और इससे बड़ी बात ये है कि बिहार के इस लाल ने यहां तक पहुंचने के लिए अबतक किसी कोचिंग या ट्यूशन का सहारा नही लिया।अनुराग कोअंग्रेजी, विज्ञान और हिंदी में ए वन तथा गणित व सामाजिक विज्ञान में ए टू ग्रेड प्राप्त हुआ। परिणाम जानकर पूरा मुदगल परिवार खुशी से फुले नही समा रहे हैं।
अनुराग मूलरूप से नवादा जिले के रोह प्रखंड के धनवां ग्राम के निवासी हैं। अनुराग ने बताया कि वे इलाज के बाद अब काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं। अनुराग को इंजेक्शन फोबिया था तथा कीमोथेरेपी के दौरान उसे बेहद तकलीफ होती थी। लेकिन मानसिक रूप से वो काफी मजबूत थे और उन्हें खुद पर यकीन था कि वह परीक्षा में और अपने जीवन मे बेहतर करेगा और आज परिणाम सबके सामने है।
फर्स्ट टर्म की परीक्षा से पहले अनुराग को कैंसर के बारे में पता चला। एकदिन भी स्कूल में क्लास नही कर सका लेकिन उसने परीक्षा दिया और पचास फीसदी अंक से हासिल किया। अनुराग का सपना आईआईटी क्लियर करके एस्ट्रोनॉमर बनने का है। फिलहाल अनुराग का इलाज आखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान पटना से चल रहा है।
पूरे बिहार को अपने इस लाल पर गर्व है अनुराग को आगे के लिए ढेरों शुभकामनाएं।

CBSE results: आज जल्द ही जारी होगा सीबीएसई 10th का रिजल्ट, जाने अपना रिजल्ट..

दिल्ली: आज CBSE 10th रिजल्ट आ रहा है।   बोर्ड के अनुसार, परीक्षा परिणाम आज दोपहर तक जारी किया जाएगा।  आज दोपहर तक क्लास 10 के रिजल्ट ऑनलाइन घोषित हो जाएगी। 

 

 सीबीएसई की 10वीं कक्षा की परीक्षा में बैठे छात्र अपना परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.nic.in, www.cbseresults.nic.in पर लॉग ऑन कर देख सकते हैं। बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा छात्र अपने नतीजे एसएमएस के जरिए भी प्राप्‍त कर सकते हैं।

 

गौरतलब हैय कि इस साल 10वीं की परीक्षा 1 मार्च से 28 मार्च तक हुई थी। देशभर में अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे 10वीं कक्षा के छात्रों का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। इस बार 14,99,122 छात्रों ने सीबीएसई 10वीं का एग्जाम दिया था, जिसमें से 8.92,685 लड़के और 6,06,437 लड़कियां शामिल है। बोर्ड के सभी रीजन के रिजल्ट भी आज ही घोषित हो जाएंगे।

बिहार के बच्चे भी रिजल्ट का बेशब्री से इंतजार कर रहे है।

CBSEटॉपर 12th Results : देश में सुकृति गुप्ता और बिहार में आशुतोष मिश्रा बने टॉपर

पटना। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) ने शनिवार को 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया। सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में विज्ञान संकाय में पटना क्षेत्र के मे-फ्लावर हाईस्कूल के छात्र आशुतोष मिश्रा साइंस में, संत माइकल हाईस्कूल की छात्रा श्रद्धा बबुना वाणिज्य में एवं कला में नोट्रेडेम एकेडमी की छात्रा स्मृति सिन्हा टॉपर रहे।

परीक्षा में आशुतोष को 97.2% , श्रद्धा को 96.4% एवं स्मृति सिन्हा को 96.6% फीसद अंक प्राप्त हुआ है।

Dainik Jagran

Dainik Jagran

पटना जोन का 74.90 फीसद रिजल्ट आया।

 

12वीं की परीक्षा में पटना जोन से कुल 74.90% छात्रो ने सफलता प्राप्त की है। परीक्षा में कुल 75863 छात्रों ने भाग लिया था, जिसमें से 54546 छात्र सफल हो सके। पटना जोन में छात्रों से छात्राओं का रिजल्ट बेहतर रहा। यहां से 82.2% लड़कियों एवं 70.8 % लड़कों ने सफलता हासिल की है।

 

सुकृति गुप्ता (फोटो सभार: ABP)

सुकृति गुप्ता (फोटो सभार: ABP)

 

 

सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं। सीबीएसई के 12वीं के नतीजे आने के पास दिल्ली की रहने वाली सुकृति गुप्ता के घर में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। 99.40 प्रतिशत अंक हासिल कर वो ऑल इंडिया टॉपर बनीं है। सुकृति अशोक विहार स्थित मोंटफोर्ट स्कूल की छात्रा हैं।

इस बार बिहार से बेहतर रिजल्ट झारखंड का आया।

पटना जोन में बिहार से बेहतर झारखंड का रिजल्ट इसबार रहा है। बिहार से कुल 69.77 फीसद परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की है, जबकि झारखंड से 85.25 फीसद छात्रों ने सफलता हासिल की है। बिहार से सीबीएसई 12वीं में 38122 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 25194 सफलता हासिल की है। वहीं झारखंड से 12वीं की परीक्षा में 33374 छात्र शामिल हुए थे, जिसमें से 28015 परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की है।

गणित ने बिगारा खेल!!

सीबीएसई द्वारा जारी रिजल्ट में पटना जोन में गणित में सर्वाधिक बच्चे असफल रहे हैं। गणित में मात्र 71.97 % छात्रों ने सफलता हासिल की है, जबकि अर्थशास्त्र के 81 % छात्रों को सफलता मिली है। अंग्रेजी में 96.78 % छात्रों ने सफलता हासिल की है। हिन्दी में अधिकांश छात्रों ने सफलता हासिल की है, हिन्दी में पटना जोन के 99.87 % छात्रों ने सफलता हासिल की। वहीं इतिहास में 95.88 फीसद, राजनीति विज्ञान में 92.78 %, भूगोल में 99.65 %, भौतिकी में 82.24 %, रसायन में 82.99 %, जीव विज्ञान में 91.7 %, बायोटेक में 99.6 %, संस्कृत में 100 फीसद छात्रों ने सफलता हासिल की है।

 

CBSE Results: आज आ रहा है सीबीएसई 12वीं बोर्ड का रिजल्ट, यहां देखें रिजल्ट


आज सीबीएसई 12वीं बोर्ड के बच्चों और उनके पैरेंट्स का इंतजार खत्म हो गया। आज सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट आ रहा है।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 12वीं बोर्ड परीक्षा के सभी जोन के रिजल्ट आज दोपहर 12 बजे घोषित किये जायेंगे। छात्र अपना रिजल्ट www.cbseresults.nic.in, www.results.nic.in और www.cbse.nic.in पर देख सकते हैं।

बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के साथ छात्र अपने नतीजे SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इस साल 12वीं कक्षा की परीक्षा 1 मार्च से 24 अप्रैल तक हुई थी। 12वीं में कुल 10,67,900 छात्रों ने परीक्षा दी थी। वहीं इस साल से सीबीएसई 12वीं की डिजिटल मार्कशीट भी जारी करेगा।

पिछले दिनों आए विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं के नतीजों में बिहारी छात्रों का जलवा रहा है। हर साल की तरह JEE और UPSC के रिजल्ट में बिहारी छाये रहे।
आज 12वीं के नतीजा भी अच्छा आने की उम्मीद है। बिहारी बच्चे फिर सफलता के झंडे गारेंगे।