Aapna Bihar का असर: नीतीश कुमार ने गरीब-बिहारी मजदूरों के लिए 100 करोड़ के पैकेज किया ऐलान

लोगों को सहायता पहुंचाने के लिए राज्य सरकार की तरफ से दो नंबर जारी किए गए हैं

कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में हुए लॉकडाउन से बिहारी मजदूर को हो रही दिक्कत का मामला हम सब लोग मिलकर लगातार Aapna Bihar के माध्यम से किया है| हमारी मेहनत रंग लायी है| आख़िरकार बिहार के मुख्यमंत्री इन गरीब लोगों के हक़ में फैसला लेने को मजबूर हुए|

अन्य राज्यों में काम कर रहे बिहारी मजदूरों के मदद के लिए अब बिहार सरकार आगे आई है। इन लोगों को सहायता पहुंचाने के लिए राज्य सरकार की तरफ से दो नंबर जारी किए गए हैं। इन दो नंबरों 981831252 और 9773711261 पर कॉल कर लोग सहायता मांग सकते हैं।

यही नहीं, दूसरी तरफ बिहार सरकार ने लॉकडाउन से परेशान राज्य के गरीब जनता के लिए अपनी तिजोरी खोल दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को गरीबों के लिए 100 करोड़ रुपए के राहत पैकेज का ऐलान किया है।

जदयू के राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार झा ने ट्वीट कर बताया कि दूसरे राज्यों के प्रशासन से सामंजस्य स्थापित कर हम उनके रहने और खाने की व्यवस्था करवा रहे हैं। आज सुबह तीन बजे तक कई लोगों की मदद की गई है, आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा।

https://twitter.com/SanjayJhaBihar/status/1243075057959596037

इसके अलावा भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री सह पाटलिपुत्र के सांसद राम कृपाल यादव ने कोरोना से बचाव के उपाय करने को 1 करोड़ दिए हैं। अपने सांसद निधि से पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र के दानापुर, बिक्रम, फुलवारी, पालीगंज, मसौढ़ी और मनेर विधान सभा में कोरोना वायरस के रोकथाम और इलाज में प्रयुक्त होने वाले विभिन्न चीजों यथा मास्क, सैनिटाइजर, हैंड ग्लब्स, हैंड वाश, थर्मल स्कैनर इत्यादि की खरीद के लिए एक करोड़ दिये हैं। इस बाबत सांसद ने पटना के जिलाधिकारी और जिला योजना पदाधिकारी पटना को पत्र लिखा है। सांसद निधि का पैसा कोरोना पर खर्च करने के लिया रामकृपाल यादव संभवतः पहले सांसद हैं जो आगे आए हैं।

न दो नंबरों के अलावा भी सरकार ने अन्य नंबर जारी किए हैं। बिहार के श्रम मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कोषांग पदाधिकारियों का नंबर जारी किया है। 9476191436 नंबर पर कॉल कर आप अपर मुख्य सचिव सुधीर कुमार से बात कर अपनी समस्या बता सकते हैं। इसके अलावा 9431019731,7631499034,9973904546 इन तीन नंबरों पर कॉल करने पर भी बिहार सरकार आपकी मदद के लिए आगे आएगी।

कोरोना के संक्रमण से मरीज की मौत पर 4 लाख का अनुदान देगी बिहार सरकार

बिहार सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण से किसी भी मरीज की मौत होने पर  मृतक के आश्रित को चार लाख रुपए का अनुदान मिलेगा। इसके साथ ही परिवार को स्किल डेवलपमेंट की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। इस संबंध में बिहार के श्रम विभाग ने एक सर्कुलर जारी किया है।

बिहार और बिहारी के हक की लड़ाई हम लड़ते रहेंगे| साथ लड़ते रहें, जबतक बोलेंगे नहीं तब तक सत्ता पर बैठे लोग सुनेंगे नहीं| Aapna Bihar का साथ देने के लिए धन्यवाद!

Search Article

Your Emotions