Job in Bihar: बिहार में सरकारी नौकरी कि बहार, 10 हजार पदों पर बहाली

Sarkari naukari, job in bihar, job aleart, Government job, Bihar, Job in Bihar, Opportunity Update

सरकारी नौकरी कि तैयारी कर रहें युवाओं के लिए खुशखबरी है| बिहार में सरकारी नौकरी की बम्बर बहाली होने वाली है| विभिन्न विभागों में लगभग 10 हजार पदों के लिए बहाली होगी| मंगलवार की शाम बिहार कैबिनेट की बैठक में इस एजेंडे पर मुहर लगी जिसके बाद विभिन्न विभागों में लगभग 10 हजार पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया|

इनमें सबसे अधिक 5960 पदों पर नगर विकास विभाग एवं नगर निकायों जबिक 2068 इंजीनियरिंग-पॉलिटेक्निक कॉलेजों में नियुक्तियां होंगी। अन्य नियुक्तियां विभिन्न विभागों में होंगी। जल्द ही इसका आदेश जारी होगा।

गर निकायों को सौंपे गये कार्यों के निष्पादन के लिए 5813 पद और नगर एवं आवास विभाग के तहत प्लानिंग एरिया ऑथिरिटी के कार्यों के संचालन के लिए 147 पदों का सृजन होगा। इसी प्रकार राज्य के 16 जिले मुंगेर, जहानाबाद, मधुबनी, लखीसराय, खगड़िया, शिवहर, नवादा, कैमूर, पश्चिम चंपारण, अररिया, औरंगाबाद, किशनगंज, अरवल, सीवान, गोपालगंज और समस्तीपुर में इंजीनियरिंग कॉलेज तथा अरवल, भोजपुर और जहानाबाद में पॉलिटेक्निक कॉलेजों के लिए शिक्षकों और गैर शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के 2068 पद सृजित होंगे।

राज्य पथ विकास निगम में 50 पद सृजित होंगे। विभिन्न न्यायालयों में 555 अस्थायी पदों पर डाटा इंट्री ऑपरेटरों के पद सृजित होंगे। बैठक के बाद कैबिनेट सचिवालय के प्रधान सचिव संजय कुमार ने यह जानकारी दी।

Search Article

Your Emotions