बिहार एनडीए में सीट का हुआ बटवारा, बीजेपी-जेडीयू को 17-17 और लोजपा को मिले 6 सीटें

बिहार एनडीए में सीट का बटवारा हो गया है|

40 लोकसभा सीटों वाले राज्य में बीजेपी 17, जेडीयू 17 और एलजेपी 6 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। लोक जन शक्ति पार्टी के नेता रामविलास पासवान को राज्यसभा भी भेजा जाएगा।

रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ये ऐलान किया। रामविलास पासवान और उनके बेटे चिराग पासवान भी इस दौरान मौजूद थे।

शेयरिंग की घोषण भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने की| शाह ने यह भी कहा कि इन सिटों के अलावे लोपजा प्रमुख रामविलास को होने वाली राज्यसभा चुनाव में एनडीए के सिट से भी लड़ेंगे| इससे पहले जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री से मिलने उनके दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचे है| इसके साथ ही लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान और चिराग पासवान भी दिल्ली लौट आये है. दोनों कल मुंबई गये हुए थें|

 

Search Article

Your Emotions