2242 Views

खुशखबरी: आठ साल बाद बिहार पुलिस में बंपर बहाली,दारोगा के 1734 पद खाली

बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी है कि आठ साल बाद दारोगा (सब इंस्पेक्टर) के 1734 पदों की बहाली होगी| इस संबंध में विज्ञापन जल्द निकाला जाएगा| पुलिस मुख्यालय ने बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग को 1717 पदों पर बहाली का प्रस्ताव भेजा हैं|

एक दैनिक अखबार के मुताबिक गुरुवार को एडीजी (मुख्यालय) एक के सिंघल ने बताया कि स्पोर्टस कोटे से 17 पद भरे जाएंगे| फिलहाल बिहार पुलिस को 5 हजार से अधिक दारोगा की जरूरत है|
बिहार पुलिस में जवान- अफसरों के कुल स्वीकृत पर 1 लाख 9 हजार 46 की जगह 79 हजार पुलिसकर्मी ही उपलब्ध है| आईपीएस से लेकर सिपाही स्तर तक 29 हजार 194 पद खाली है| खासकर सिपाही-हवलदार के सर्वाधिक 16 हजार रिक्तियां है| दारोगा के करीब 44 फीसदी पद खाली है|

दारोगा बहाली के मापदंड में किए गए बदलाव के तहत अब लिखित परीक्षा के केवल वस्तुनिष्ठ प्रश्न ही पूछे जाएंगे। पहले विषयनिष्ठ प्रश्न भी पूछे जाते थे। प्रारंभिक और मुख्य दो लिखित परीक्षाएं होंगी। जितने पद होंगे उसके 20 गुणा अभ्यर्थियों का चयन मुख्य परीक्षा के लिए होगा। प्रारंभिक परीक्षा में सौ वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे।

आपको बता दें कि इससे पहले 2004 में दारोगा के 1510 पदों पर बहाली का विज्ञापन निकला था| हालांकि प्रक्रिया पूरी होने में 5 साल लग गए थे| कुल 2153 दारोगा की बहाली की गई थी| इस बार बहाली नए पैटर्न पर होगी| पीटी और मेन्स में वस्तुनिष्ठ सवाल होंगे|

Search Article

Your Emotions