हाथ से बने मधुबनी मास्क हुए वायरल, रवीना टंडन ने ट्वीट कर की प्रशंसा

रवीना टंडन सहित कई कलाकारो ने मिश्रा के काम की प्रशंसा की और काम से प्रभावित हुए। रवीना टंडन ने ट्वीट कर कहा " यह बहुत ही सुंदर हैं। मैं अपने लिए भी आर्डर कर रही हु।" 

photo credit: Twitter handpainted face mask go viralRemove term: bihar madhubani artist bihar madhubani artistRemove term: madhubani face mask madhubani face maskRemove term: handpainted madhubani cotton mask handpainted madhubani cotton mask

जारी महामारी के कारण कई लोगों की रोजी रोटी प्रमुख रूप से प्रभावित हुई हैं। लेकिन कुछ लोगो के लिए इस महामारी ने पैसे कमाने का एक नया जरिया खोल दिया हैं। ऐसा ही कुछ हुआ बिहार के एक मधुबनी कलाकार के साथ, जिनके बनये हुए मास्क आज सोशल मीडिया पर छा गए है। सूती कपड़े की तीन परतों से यह मास्क लोगो को बहुत पसंद आ रहे है। और लोगों को इन पर हुआ मधुबनी प्रिंट अपनी तरफ आकर्षित करता है। इनकी कीमत सिर्फ 50 रुपए है।

बिहार के रहने वाले रेमंत कुमार मिश्रा एक पुरस्कार विजेता मधुबनी कलाकार हैं, जिन्हें उनके कार्यों के लिए राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया है और यह स्वदेशी कलाकारों और शिल्पकारों के लिए सांस्कृतिक संसाधन और प्रशिक्षण केंद्र छात्रवृत्ति के प्राप्तकर्ता भी रहे हैं। कोरोना महामारी से बचाव के लिए मिश्रा ने मास्क बनाने का काम शुरू किया था। हालाँकि, शुरुवात में उनके पास ज्यादा खरीदार नहीं थे।

इसलिए, जब यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, तो लोग उसके मुखौटे खरीदकर उसकी मदद करने के लिए दौड़ पड़े और उन्हें बेहद प्यार मिला। 

रवीना टंडन ने ट्वीट कर की प्रशंसा 

रवीना टंडन सहित कई कलाकारो ने मिश्रा के काम की प्रशंसा की और काम से प्रभावित हुए। रवीना टंडन ने ट्वीट कर कहा ” यह बहुत ही सुंदर हैं। मैं अपने लिए भी आर्डर कर रही हु।” 

अद्वैता कला ने ट्वीट कर की मदद

अद्वैता कला एक जानी-मानी लेखक और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। कला उन प्रवासियों और अन्य लोगों की मदद करने में सक्रिय रही हैं जिन्हें लॉकडाउन के कारण भोजन और अन्य आवश्यक वस्तुओं की आवश्यकता होती है। जब अद्वैता को रिमंत के बारे में पता चला तब उन्होंने एक ट्वीट के ज़रिये उन्होंने लोगो को मास्क की खुबिया बताई। और साथ ही रिमंत का नंबर दिया ताकि लोग यह सुंदर मास्क खरीद सकें। 

ट्वीट के वायरल होते ही रिमंत के पास मास्क बनाने के लिए कितने ही लोगो ने संदेश भजे। वास्तव में, रेमंत उन आदेशों के साथ इतने व्यस्त हो गए कि उनके पास किसी भी फोन कॉल का जवाब देने के लिए समय ही नहीं रहा।उन्होंने बतया की कला के पोस्ट के बाद से मास्क के लिए रोजाना कम से कम 300 कॉल आते हैं ।

 

Search Article

Your Emotions