NEET Results: बिहार के आशि सिन्हा को महिला दिव्यांग श्रेणी में चौथा स्थान, अपूर्व बना स्टेट टॉपर

Neet exam results, Exam, NEET, Bihar

नेशनल टेस्‍टिंग एजेंसी यानि NTA  ने बुधवार को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET 2019) का परिणाम घोषित कर दिया| राजस्थान के नलिन खंडेलवाल ने 720 में 701 अंक पाकर देश भर में टॉप किया है|

वहीं बिहार से भी दो अभ्यर्थियों ने टॉप फिफ्टी में स्थान पाया है| इनमें बेगूसराय के अपूर्व राघव और नालंदा के गौतम के नाम शामिल हैं|

हालांकि, बिहार की आशि सिन्हा ने महिला दिव्यांग श्रेणी में चौथा स्थान हासिल किया है| ओवरऑल उसे 27,459वां रैंक मिला है| इस परीक्षा में शामिल हुए 14 लाख 10 हजार 755 छात्रों में सात लाख 97 हजार 42 सफल हुए हैं| बिहार के परीक्षार्थियों की  सफलता का प्रतिशत पिछले साल वर्ष की तुलना में 2़.4% कम रहा है| पिछले साल बिहार के 60़ 15% परीक्षार्थी सफल हुए थे| ज्ञात हो कि पिछले साल बिहार बोर्ड टॉपर कल्पना कुमारी पुरे देश में नीट टॉपर भी बनी थी|

पटना के भी कई परीक्षार्थियों को मिली सफलता
नीट परीक्षा में पटना के भी कई छात्रों ने सफलता हासिल की है| इनमें रणविजय 122वें, कुमार आदर्श ने 143वें, श्रेया आनंद ने 245वें, प्रियेष गौतम ने 664 अंक प्राप्त कर 395वां रैंक, धीरज कुमार ने 572वीं, अभिषेक राज आनंद ने 680वीं, सार्थक सिन्हा ने 714वीं, मृणाली ने 799वीं, विवेक कुमार ने 720वीं, नैंसी वत्स ने 818वीं रैंक हासिल की है।

Search Article

Your Emotions