आईआईटी एडवांस के रिजल्ट से पहले आनंद कुमार ने सुपर 30 के छात्रों का नाम जारी किया

कल आई.आई.टी एडवांस का रिजल्ट जारी होने वाला है| आई.आई.टी को लेकर बिहार हमेसा चर्चा में रहता है| बिहार से हर साल बच्चे बड़ी संख्या में आई.आई.टी में प्रवेश तो करते ही हैं, इसके साथ आनंद कुमार के सुपर 30 संस्था के द्वारा 30 गरीब बच्चें हर साल आई.आई.टी के लिए क्वालीफाई होकर जातें हैं|

आनंद कुमार के सुपर 30 की चर्चा पूरी दुनिया में है| लेकिन कुछ वर्षों से सुपर 30 को लेकर आनंद कुमार पर सवाल उठ रहे थे| आनंद कुमार के आलोचक यह आरोप लगाते रहें हैं कि आनंद कुमार फर्जी तरीके से सुपर 30 चलाते हैं| आलोचकों की सबसे बड़ी मांग थी आनंद कुमार रिजल्ट से पहले सुपर 30 के बच्चों का नाम सार्वजनिक करें|

आनंद कुमार इस साल अपने आलोचकों का मुँह बंद करने के लिए रिजल्ट से एक दिन पहले सुपर 30 के तीस बच्चों का नाम जारी कर दिया है| 

सोशल मीडिया पर नाम जारी करते हुए  आनंद कुमार ने कहा कि कल आई.आई.टी एडवांस के रिजल्ट का इंतजार है | आज तक मैंने किसी सरकारी और गैरसरकारी संस्थान या किसी व्यक्ति से भी एक रुपया चंदा या सी.एस.आर फण्ड नहीं लिया | खुद मेहनत करके हमलोग जो पैसा कमाते हैं उसी से मेरे परिवार और बच्चों के खाने-पीने की ब्यवस्था होती है | मैं शुक्रगुजार हूँ नवोदय विद्यालय समिति का जिसने मुझसे एक लिखित समझौते के तहद बच्चों के +2 की पढाई की ब्यवस्था की | मुझे यकीन है कि मेरे स्टूडेंट्स जरुर अच्छा करेंगे |

इस वर्ष आई.आई.टी प्रवेश-परीक्षा देने वाले सुपर 30 स्टूडेंट्स का नाम हैं:-
1.Abhishek Kumar 2. Ajibesh Mohapatra 3. Anand Chaurasiya 4. Ashish kumar Prajapati 5. Dharmendra kumar 6. Gyanedra Das 7. Jaidev Gangwar 8. Jyoti Mathur 9. Khyati Singh 10. Khsitiz Rana 11. Mandaliya Yash 12. Manmohan Yadav 13. Mukesh Barnwal 14. Navneet Kumar 15. Neeraj Kumar 16. Nitin Gole 17. Praveen Kumar 18. Priyanka Yadav 19. Rahul Tiwari 20. Raj Kaushal 21. Ritesh Kumar 22. Sachin Kumar 23. Saoumyadeep Haldar 24. Satyabhan Singh 25. Shrutikirti Singh 26. Sidhant Mohan 27. Sonu kumar 28. Suman Ranjan 29. Sumit Kumar 30. Chandan Kumar.

अब कल ही पता चलेगा कि इसमें से कितने बच्चें आईआईटी एडवांस में अच्छा प्रदर्शन करते हैं| ज्ञात हो कि जल्द ही आनंद कुमार के जीवन पर बनी फिल्म ‘सुपेर 30’ भी रिलीज़ होने वाला है| फिल्म का ट्रेलर आ चुका है| 14 मिलियन से भी ज्यादा लोग ट्रेलर देख चुकें हैं| आनंद कुमार का रोल ऋतिक रोशन ने निभाया है|

Search Article

Your Emotions