बिहार के कमल नयन होंगे झारखंड राज्य के नये डीजीपी

अगर आंकड़े देखें तो देश चलाने में बिहारियों के शायद सबसे ज्यादा योगदान होंगा| केंद्र सरकार से लेकर विभिन्न राज्य सरकारों के संस्थाओं में बिहारी अधिकारी महत्वपूर्ण पद पर अपना योगदान दे रहे हैं| एक और खबर बिहार के पड़ोसी राज्य से आ रही| 1986 बैच के झारखंड कैडर के आइपीएस और बिहार निवासी कमल नयन चौबे झारखंड के नया डीजीपी होंगे|

31 मई को डीके पांडेय की सेवानिवृति के बाद कमल नयन चौबे पदभार संभालेंगे। 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी केएन चौबे वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति में बीएसएफ नार्दन सेक्टर मुख्यालय में तैनात हैं। सूत्रों के मुताबिक, राज्य सरकार ने केएन चौबे की सेवा केंद्र सरकार से मांगी है। केंद्र से सेवा मिलने के बाद डीजीपी पद के लिए अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।

बिहार के कैमूर जिला (भभुआ) के निवासी हैं श्री चौबे

मूल रूप से बिहार के कैमूर जिला (भभुआ) के निवासी श्री चौबे की छवि तेजतर्रार अफसर के तौर पर मानी जाती है| इन्होंने आठ अगस्त 1986 को भारतीय पुलिस सेवा में योगदान दिया था| उनकी सेवा अवधि 21 अगस्त 2021 तक है| 1986 बैच के आइपीएस कमल नयन चौबे संयुक्त बिहार में देवघर, अररिया, बेगुसराय, लखीसराय में एसपी रह चुके हैं। बाद में लंबे समय तक वह केंद्र में मंत्री रहे प्रफुल पटेल और बांका के पूर्व सांसद दिग्विजय सिंह के ओएसडी रहे। साल 2014 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद वह जैप एडीजी रहे। 2016 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर बीएसएफ के नॉर्दन कमान का आईजी बनाया गया।

श्री चौबे दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़े और वहां इतिहास विषय के प्रोफेसर भी रहे। फिलहाल बीएसएफ के एडीजी ऑपरेशन पद पर कार्यरत हैं। उन्हें भारत-बांग्लादेश और भारत-पाक सीमा की निगरानी का अनुभव रहा है। इनके बड़े भाई राजीव नयन चौबे आइएएस हैं।

Search Article

Your Emotions