लालू यादव ने किया अपना शक्ति प्रदर्शन, गांधी मैदान में उमड़ा जनसैलाब

महागठबंधन के टूटने के बाद राजद प्रमुख लालू यादव द्वारा पहली बार शक्ति प्रदर्शन के तौर पर पटना के गांधी मैदान में बुलाई गई ‘देश बचाओ भाजपा भगाओ रैली’ में विपक्ष के तमाम दिग्‍गज जुटे। लालू यादव के आयोजन में जेदयू से बागी हुए शरद यादव भी पहुंचे और लालू को गले लगाकर अपने इरादे साफ कर दिए।

जेडीयू के सांसद शरद यादव ने रैली को संग्रामी सभा करार देते हुए कहा कि नीतीश कुमार पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि बाढ़ में पीएम मोदी ने 500 करोड़ रुपये दिए जबकि मनमोहन सिंह की नेतृत्व वाली सरकार ने 1100 करोड़ रुपये दिए थे। रैली में आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बहुत लोगों ने आने से मना किया लेकिन मैं नहीं आया।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की लककार को बिहार में महागठबंधन ने रोका था। महागठबंधन बनाने में तमाम पार्टियों ने मेहनत की। उन्होंने कहा कि महागठबंधन पांच साल के लिए बना था, उसे तोड़ा गया।

कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी ने फोन के जरिए रैली को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज जो लोग सत्ता में बैठे हैं उनका एक ही मकसद है। देश का विभाजन करना। देश में ऐसी सरकार चल रही है जिसे देश की नहीं  अपनी पार्टी की चिंता है। उन्होंने कहा कि हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा करने वाली सरकार ने अभीतक कितने लोगों को रोजगार दिए।

लाइव अपडेट्स

2:30 PM- कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा-महागठबंधन की नींव बिहार में रखी गई

2:15 PM-झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने कहा- बिहार कई परेशानी से गुजर रहा है

2:00 PM-  पूर्व CM अखिलेश यादव ने कहा-‘ BJP को हटाने में बिहार की जनता करे मदद

1:40PM- तेजस्वी यादव ने कहा- भीड़ बता रही है कि देश में बदलाव होकर रहेगा। जितने लोग गांधी मैदान में है उससे ज्यादा लोग रोड पर है

1:30 PM- तेजस्वी का तंज- चाचाजी को कोई डर था जो महागठबंधन छोड़कर चले गए, 28 साल का होकर भी मैं नहीं डरा। जब हम भागलपुर गए थे, तो हमसे डरकर सरकार ने धारा-144 लागू कर दी

1.20PM-मंच से गरजे नीतीश कुमार पर बरसते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि असली जेडीयू हमारे चाचा शरद यादव की है।

1:00 PM- आरजेडी के सीनियर लीडर रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा, जनता के साथ विश्वासघात हुआ है

12:50 PM- गांधी मैदान के मंच से नेता कर रहे हैं रैली को संबोधित, रघुवंश प्रसाद ने कहा- बिहार में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा चौपट।

12:30 PM- मंच लालू, राबड़ी, मीसा, तेजप्रताप, तेजस्वी यादव मौजूद। साथ में अली अनवर, डी राजा भी मंच पर मौजूद हैं।

12:20 PM- गांधी मैदान में बने मंच पर लालू प्रसाद यादव, अखिलेश और शरद यादव मौजूद

12:00 PM- पटना के गांधी मैदान पहुंचा आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का काफिला।

11:40 AM- बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव भी मंच पर मौजूद हैं। 

11:10 AM- रैली के लिए घर से निकले लालू प्रसाद यादव, मंच पर जल्द पहुंचने वाले हैं सपा अध्यक्ष अखिलेश

10:40 AM- रैली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का रिकॉर्डेड भाषण चलाया जाएगा

10:30 AM- गांधी मैदान में पहुंचने लगा लालू समर्थकों का रैला, छोड़े जा रहे हैं पटाखे

10:15 AM- नाराज शरद ने कहा, असली जेडीयू हम हैं और इसे साबित करेंगे

10:00 AM-पटना रैली में आए कुछ लोगों ने इनकम टैक्स चौराहे पर की फायरिंग, पुलिस से भिड़े

09:45 AM- जेडीयू ने कहा कि लालू प्रसाद को रैली में अपनी संपत्ति का भी मंच से खुलासा करना चाहिए। जनता के समक्ष दस्तावेजों के आधार पर बताना चाहिए कि उन्होंने हजारों करोड़ की संपत्ति कैसे व कहां से बनाई।

09:30 AM- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद के अलावा शरद यादव ने रैली में भाग लेने की सहमति दी है।

09:15 AM-  नेता विपक्ष नेता तेजस्वी प्रसाद यादव और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव भी होंगे

09:00 AM- गांधी मैदान पहुंचने लालू समर्थकों का रैला

Search Article

Your Emotions