सड़क 2 के असिस्टेंट म्यूजिक डायरेक्टर, बिहार निवासी केशव त्योहार का पहला गाना रिलीज

'तेरा इंतज़ार..' गाना केशव का पहला गाना है जो उन्होंने खुद कंपोज किया है

महज 14 वर्ष की उम्र से टीवी जगत में अपनी गायकी के लिए मशहूर केशव त्योहार अब म्यूजिक इंडस्ट्री में अपने कदम जमा रहे हैं। सारे गामा पा लिटल चैंप सीजन 5 के प्रथम रनरअप के रूप में केशव ने पहचान हासिल थी, अब उन्होंने अपना गया हुआ पहला गाना सोमवार को रिलीज किया है।

‘तेरा इंतज़ार..’ गाना केशव का पहला गाना है जो उन्होंने खुद कंपोज किया है। इस गाने के डायरेक्टर तनिष कुमार हैं। असिस्टेंट डायरेक्टर आस्था राज सिंह और सिनेमेटोग्राफर सेनिया हैं। केशव इस से पहले सड़क 2 की म्यूजिक एल्बम में बतौर असिस्टेंट म्यूजिक डायरेक्ट काम कर चुके हैं।

‘तेरा इतज़ार’ गाना सोमवार रात 8 बजे सोशल मीडिया पर रिलीज किया गया है। गाने के यूट्यूब पर रिलीज करने के साथ ही केशव लिखते हैं, ‘”मैं इस गाने को आप सबके सामने पेश करने के लिए बहुत उत्साहित हूं। तेरा इंतज़ार गाना उन सभी एहसासों को व्यक्त करता है जो हम महसूस केरते हैं, जब हम अपने प्रियजनों से दूर होते हैं।’

केशव ने बताया की इस गाने की लिरिक्स, कंपोज और प्रोडयूस खुद उन्होंने ही किया है। केशव ने बताया की इस गाने की शूटिंग रूस में हुई है। इस गाने को वीडियो कॉल के जरिए शूट किया गया है। केशव ने बताया की शूटिंग के दौरान रूस के लोगों को लिरिक्स ट्रांसलेट कर भजी जाती थी। उन्होंने बताया कि पूरे गाने की वीडियो रिकार्डिंग में डेढ़ महीना लगा हैं, और ऑडियो में दो महीने लगे हैं।

केशव ने अपने सफ़र की शुरुवात पटना से की थी

केशव त्योहर का जन्म 10 नवंबर 2000 को पटना, बिहार में हुआ था। केशव एक पेशेवर सिंगर है। वह हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत का ज्ञान रखते है। केशव संगीत के साथ साथ तबला, गिटार और कीबोर्ड जैसे म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट्स भी बजा लेते हैं। केशव हमेशा से ही एक संगीत निर्देशक बनना चाहते थे।

केशव ने अपने सफ़र की शुरुवात पटना में हुए एक म्यूजिक रियलिटी शो को जीत के की थीं। उनकी मां एक संगीत शिक्षक है, यही कारण है कि केशव ने संगीत के लिए अपना प्यार विकसित किया। केशव ने मीका सिंह और कई अन्य लोगों के साथ विभिन्न प्लेटफॉर्म पर अपनी गायकी का प्रदर्शन किया है। उन्हें स्टार स्पोर्ट्स प्रो कब्बड़ी 2015 के उदघाटन समारोह में भी गायकी का प्रदर्शन करने का मौका मिला था।


यह भी पढ़ें: महज 14 वर्ष के उम्र में टीवी जगत के सबसे बड़े रियलिटी शो के रनरअप रहे केशव त्योहार का इंटरव्यू


 

Search Article

Your Emotions