बिहार पुलिस के डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय का यह रूप आपने कभी देखा है क्या?

उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर एक फोटो डाला है जिसमें वे गाय का दूध दुहते हुए दिख्न रहे हैं

IPS Gupteshwar pandey, Bihar DGP Gupteshwar Pandey, Bihar Police

1987 बैच के आईपीएस और बिहार पुलिस के मुखिया   गुप्तेश्वर पाण्डेय सोशल मिडिया पर बहुत एक्टिव भी रहते हैं और इसपर चर्चित भी रहते हैं| इनके डीजीपी बनने के बाद बिहार पुलिस का प्रदर्शन कैसा रहा यह तो शोध का विषय है मगर एक बात तो साफ़ दिखता है कि गुप्तेश्वर पाण्डेय के आने के बाद बिहार पुलिस सोशल मिडिया को लेकर बहुत सतर्क हो गयी है|

एसे कई मामले आये हैं जब कोई विडियो सोशल मिडिया पर वायरल होने पर खुद गुप्तेश्वर पाण्डेय ने इसका संज्ञान लेकर उसपर करवाई भी की है| इसको लेकर गुप्तेश्वर पाण्डेय की खूब तारीफ हो रही है| कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन में भी गुप्तेश्वर पाण्डेय ने अपने सोशल मिडिया अकाउंट खासकर फेसबुक का काफी सकारात्मक प्रयोग किया है| फेक न्यूज़ को काउंटर करने के साथ सरकार के सन्देश को भी जन-जन तक पहुँचाने का काम किया है|


यह भी पढ़ें: बिहार के बगहा में है इस बिहार के इस आईपीएस के नाम पर चौराहा


मगर इस सब से अलग आज गुप्तेश्वर पाण्डेय किसी और चीज़ के लिए सोशल मिडिया में छाये हुए हैं| आज उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर एक फोटो डाला है जिसमें वे गाय का दूध दुहते हुए दिख्न रहे हैं| फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, “करोना : गो सेवा के बाद गो-दोहन|” फोटो डालते ही बिहार पुलिस के मुखिय का यह पोस्ट वायरल हो गया| डीजीपी के इस देसी अंदाज़ का सब तारीफ कर रहे हैं|की इस लेख को लिखे जाने तक उस पोस्ट को 50 हज़ार से भी ज्यादा लोगों ने लाइक कर दिया था|

ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले गुप्तेश्वर पाण्डेय ने लॉकडाउन का पालन करने के लिए भोजपुरी में विडियो बनाकर भी लोगों से अपील किया था| उस विडियो को भी बहुत शेयर किया गया था| गुप्तेश्वर पाण्डेय का फेसबुक पेज (@IPSGupteshwar) को पांच लाख से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं|

यह भी पढ़ें: ये हैं बिहार कैडर के सबसे लोकप्रिय आईपीएस, इनका रुतबा किसी सुपर स्टार से कम नहीं

Search Article

Your Emotions