बिहार में ग्रीन जोन को भी ऑरेंज कर दिया गया, डीजीपी ने कहा कोई ढील नहीं है

गुतेश्वर पांडये ने कहा है कि बिहार में कहीं भी ग्रीन जोन नहीं, जबकि गृह मंत्रालय ने 13 जिलों को ग्रीन जोन में रखा

केंद्र सरकार के निर्देश पर 3 तारिख को ख़त्म हो रहे लॉकडाउन को 17 मई तक बढ़ा दिया| आज से लॉकडाउन का तीसरा चरण शुरू हो रहा है| इसके लिए गृह मंत्रालय ने देश के सभी जिलों को तीन जोन – ग्रीन, ऑरेंज और रेड जोन में बात दिया है| इसके तहत अलग-अलग जोन में लॉकडाउन में कई तरह के छूट दिए गयें हैं| बिहार के 33 जिलों को ग्रीन और ऑरेंज जोने में रखा गया है जहाँ ए-कॉमर्स चालू करने के साथ कई तरह के छूट दिए गायें हैं| वहीं, रेड जोन में शमिल पांच जिलों में ज्यादा ढील नहीं दी गयी है|

सबसे ज्यादा छूट ग्रीन जोन में दिया गया है| ग्रीन जोन में बिहार के 13 जिले शामिल हैं। स जोन में बिहार के अररिया, जमुई, कटिहार, खगड़िया, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, पश्चिमी चंपारण, सहरसा, समस्तीपुर, शिवहर, सीतामढ़ी और सुपौल शामिल हैं। गृह मंत्रालय के अनुसार इस जोन में इस जोन में चार पहिया में ड्राइवर सहित मात्र 3 व्यक्ति, दो पहिया पर 1 व्यक्ति और ऑटो रिक्शा पर सवारी 3 ही होंगे। इस जोन में बसों के परिचालन का भी अनुमति दिया गया है| बाकी 33 फीसदी स्टाफ के साथ निजी कार्यालय खुलेंगे, मोबाइल, इलेक्टिकल, प्लम्बर, कारपेंटर इत्यादि की दुकानें खुलेगी। कुरियर व पोस्टल सेवाएं जारी रहेगी।

मगर कल बिहार के डीजीपी गुतेश्वर पांडये के बयान ने बिहार में असमंजस की स्थिति उत्पन हो गयी है| न्यूज़ 18 समेत अनेक मिडिया प्लेटफार्म पर छपे खबर के अनुसार गुतेश्वर पांडये ने कहा है कि बिहार में कहीं भी ग्रीन जोन नहीं है| पूरे राज्य में या तो रेड या फिर ऑरेंज जोन हैं| जबकि गृह मंत्रालय के अनुसार बिहार में 13 ग्रीन जोन वाले जिले हैं जहाँ कई तरह के छूट दिए गए हैं|

यही नहीं, गुतेश्वर पांडये ने फेसबुक लाइव आकर कहा कि लॉकडाउन 3 में भी कोई छूट नहीं दी गयी है| आम आदमी के लिए कोई छूट नहीं है, लोग भ्रम में नहीं रहे|

लॉकडाउन के लागू होने से कुछ घंटे पहले बिहार सरकार के नये आदेश के बाद राज्य में लॉकडाउन को लेकर और भ्रम बढ़ गया है| लोगों के पास कई तरह के जानकारी जा पहुँच रही है|

आपको ज्ञात हो कि तीनों जोन में शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक घर से बाहर नहीं निकलना है, बुजुर्गों और 10 साल से छोटे बच्चों के बाहर निकलने पर प्रतिबंध जारी रहेगा। वहीं, कंटेन्मेंट जोन में किसी प्रकार की छूट नही दी गयी है।

Search Article

Your Emotions