Special Train: 1 जून से बिहार आने के लिए चलेगी ये 21 ट्रेने, देखिये पूरी लिस्ट

एक जून से रेलवे 100 जोड़े ट्रेनों का परिचालन शुरू करने जा रहा है| इसके लिए 21 मई से टिकट बुकिंग भी शरू हो गयी है| ये ट्रेनें 1 जून से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, पटना, जयपुर, वाराणसी, अहमदाबाद, हैदराबाद, बेंगलुरु, सिकंदराबाद और तिरुवनंतपुरम सहित प्रमुख शहरों से चलेगी|

जबकि पुरानी दिल्ली के चार स्टेशनों से प्रतिदिन 34 ट्रेनें शुरू होंगी, एक दर्जन से अधिक मुंबई से और 11 हावड़ा और सियालदह से रवाना होंगी। वहीं इन ट्रेनों में सबसे ज्यादा 22 जोड़ी बिहार में जाएगी या वहां से खुलेगी|

इन ट्रेनों में एसी और नॉन-एसी दोनों कोचों का मिश्रण होगा, सिर्फ पांच दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेनों को छोड़कर| जिसमें केवल गैर-एसी कोच होते हैं|

ये ट्रेने पहले के तरह ही चलेगी| उसका टाइमिंग, स्टॉपेज और रूट सब लॉकडाउन से पूर्व के तरह ही होगा| रेलवे ने कहा कि यह सवारी ट्रेनों को फिर से चालने के तरफ पहला कदम है| किराया भी सामान्य होगा मगर अभी सामान्य कोच के लिए भी रिजर्वेशन करवाना होगा, इसलिए द्वितीय श्रेणी के बैठने का किराया लिया जाएगा।

पुरे 200 ट्रेनों का लिस्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करे|

बिहार से गुजरने वाली ट्रेनों का लिस्ट –

02557/58 – मुजफ्फरपुर – आनंद विहार – सप्तक्रांति एक्सप्रेस
05273/74 – रक्सौल – आनंद विहार – सत्याग्रह एक्सप्रेस
04673/74 – अमृतसर – जयनगर – शहीद एक्सप्रेस
04649/50 – अमृतसर – जयनगर – सरयू यमुना एक्सप्रेस
05955/56 – डिब्रूगढ़ – दिल्ली -ब्रह्मपुत्र मेल
02149/50 – पुणे – दानापुर – पुणे-दानापुर एक्सप्रेस
02947/48 – अहमदाबाद – पटना – अजीमाबाद एक्सप्रेस
09083/84 – अहमदाबाद – मुजफ्फरपुर – वाया सूरत
02213/22214 – शालीमार (2200) – पटना (0640) – दुरंतो एक्सप्रेस
02023/24 – हावड़ा जंक्शन (1405) – पटना जंक्शन (2245) – जनशताब्दी एक्सप्रेस
02365/66 – पटना (0600) – रांची (1355) – जनशताब्दी एक्सप्रेस
09039/40 – बांद्रा (टर्मिनल) – मुजफ्फरपुर – अवध एक्सप्रेस
02565/66 – दरभंगा – नई दिल्ली – बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस

02296/05 – दानापुर- केएसआर बेंगलुरू- उदयन एक्सप्रेस
02392/91 – नई दिल्ली – राजगीर – श्रमजीवी एक्सप्रेस
02394/93 – नई दिल्ली – राजेंद्र नगर – संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस
04009/10 – आनंद विहार – बापूधाम मोतीहारी – चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस
02792/91 – दानापुर – सिकंदराबाद – दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस
02801/02 – पुरी – नई दिल्ली – पुरुषोत्तम एक्सप्रेस
09165/66 – अहमदाबाद – दरभंगा – साबरमती एक्सप्रेस
09045/46 – सूरत – छपरा – ताप्ति गंगा एक्सप्रेस
03201/02 – पटना – लोकमान्य तिलक (टर्मिनल) – पटना लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस
02553/54 – सहरसा – नई दिल्ली – वैशाली एक्सप्रेस
02381/82 – हावड़ा – नई दिल्ली -पूर्वा एक्सप्रेस
02303/04 – हावड़ा – नई दिल्ली – पूर्वा एक्सप्रेस
02141/42 – लोकमान्य तिलक (टर्मिलन) – पाटलीपुत्र – लोकमान्य तिलक-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस

कहाँ मिलेगा टिकट?

इन ट्रेनों का टाइमिंग से लेकर रूट तक पहले जैसा होगा मगर टिकट को लेकर थोड़ी पाबन्दी अभी जारी रहेगी| टिकट सिर्फ ऑनलाइन बुक किया जा सकता है| इसके लिए यात्रियों को IRCTC के वेबसाइट और उसे एप के माध्यम से ही टिकट बुक कराई जा सकेगी| अभी स्टेशन पर टिकट नि बिकेगी| ट्रेन के तारीख से अधिकतम 30 दिन पहले से रिजर्वेशन शुरू होगी|

Search Article

Your Emotions