पूरी दुनिया के डॉक्टर और सर्जन जिसे पिता मानते हैं वो सुश्रुत बिहार में पैदा हुए: लालजी टंडन

बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन इंडिया टुडे के ‘स्टेट ऑफ स्टेट’ कार्यक्रम मको शनिवार को संबोधित किया| आधुनिक भारत में बिहार की नकारात्मक छवि पर चिंता व्यक्त करते हुए बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन ने कहा कि पूरी दुनिया को शिक्षा देने वाली यूनिवर्सिटी बिहार में है| पूरी दुनिया के डॉक्टर और सर्जन जिसे पिता मानते हैं वो सुश्रुत बिहार में पैदा हुए|

उन्होंने कहा कि बिहार की सांस्कृतिक विरासत गौरवशाली रही है| सारी दुनिया को शिक्षा देने वाली युनिवर्सिटी बिहार में थी| अगर बिहार के दलित, शोषित वर्ग में यह भावना जागृत हो जाए कि पहले सम्राट जिसने यूनान जैसी शक्ति को परास्त किया वो बिहार से है| सारी दुनिया ये मानती है कि अर्थशास्त्र में दुनिया के पहले विचारक कौटिल्य थें| आज सारी दुनिया कहती है लेकिन हम नहीं कह पाते|

सर्जरी में सबसे विशेष विधा है-प्लास्टिक सर्जरी, उसके जन्मदाता सुश्रुत बिहार में पैदा हुए. सारी दुनिया के सर्जन उन्हें अपना पिता मानते हैं| ये हमारे लिए आत्मगौरव का विषय है और यह आत्मगौरव हमें राष्ट्र प्रेम की तरफ ले जाता है| इस प्रेरणा के प्रसार का माध्यम मीडिया है|

उन्होंने मीडिया पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस बिहार का इतिहास भारत का वैभवकाल रहा है, उस बिहार की छवि कैसी बन रही है? जिसके कारण बिहार की दुर्दशा हो रही थी उनके ऊपर अटैक नहीं हुआ और उनकी प्रशंसा में कई बार उनके सारे दोषों को छिपा दिया गया|

Search Article

Your Emotions