कारगिल विजय दिवस: बिहार के बेटों ने भी अपनी जान की बाजी लगाकर देश की थी रक्षा

एक तरफ आज पकिस्तान में चुनाव बाद अपने नए हुक्मरान चुने जाने का जश्न चल रहा है तो दूसरी तरफ आज हिन्दुस्तान पुरे गर्व के साथ कारगिल विजय दिवस का जश्न मना रहा है| आज कारगिल युद्ध के 19 साल हो गयें| आज ही के दिन सन् 1999 में कारगिल में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के नापाक कोशिशों का मुहतोड़ जवाब देते हुए, पाकिस्तानियों घुसपैठियों को खदेरकर, कारगिल फतह किया था|

इस युद्ध में देश के नाम शहीद जवाज़ भारतियों सैनिकों को आज पूरा देश याद कर रहा है| देशभर से सैनिकों अपनी जान की बाज़ी लगाकर देश की सरहदों की रक्षा की थी| इन वीर-बहादुर सैनिकों में बिहार के भी कई जवान सामिल थे| जिन्होंने अपनी जान की बाजी लगाकर देश की रक्षा की थी| उन्ही सैनिकों के याद में आज विजय दिवस मनाया जाता है|

ये हैं वे शहीद, जिनपर आज बिहार गर्व महसूस कर रहा है…

– मेजर चन्द्र भूषण द्विवेदी (शिवहर)

– नायक गणोश प्रसाद यादव (पटना)

– नायक विशुनी राय (सारण)

– नायक नीरज कुमार (लखीसराय)

– नायक सुनील कुमार (मुजफ्फरपुर)

– लांस नायक विद्यानंद सिंह (आरा)

– लांस नायक राम वचन राय (वैशाली)

– हवलदार रतन कुमार सिंह (भागलपुर)

– अरविंद कुमार पाण्डेय (पूर्वी चम्पारण)

– प्रमोद कुमार (मुजफ्फरपुर)

– शिव शंकर गुप्ता (औरंगाबाद)

– हरदेव प्रसाद सिंह (नालंदा)

– एम्बू सिंह (सीवान)

– रमन कुमार झा (सहरसा)

– हरिकृष्ण राम (सीवान)

– प्रभाकर कुमार सिंह (भागलपुर)

पुरे बिहार को अपने इन वीर सपूत पर गर्व है| आज के दिन बिहार अपने इन लालों को श्रधांजलि देता है|

Search Article

Your Emotions