2733 Views

इन दिनों बिहार में रहेगी साइंस एक्सप्रेस, घूमना न भूले | जाने कब कहाँ होगी

रेल, विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवँ पर्यावरण मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से एक बार फिर से साइंस एक्सप्रेस चलाई जा रही है।

इस बार यह साइंस एक्सप्रेस क्लाईमेट एक्शन स्पेशल प्रदर्शनी ट्रेन के नाम से चल रही है। सूत्रों की माने तो यह यह ट्रेन 17 फरवरी को दिल्ली सफदरगंज रेलवे स्टेशन से रवाना की गई थी। जो देश के 68 स्थलों को कवर करने के लिए 19 हजार किलोमीटर से अधिक यात्रा करेगी। प्रत्येक स्थल पर यह अमूमन 2 से 4 दिनों तक रुकेगी। जिस दौरान लोग इस प्रदर्शनी को देख सकते हैं।

कब कहाँ से गुजरेगी साइंस एक्सप्रेस

  • 30 एवं 31 मार्च को गया जंक्शन
  • 01 एवं 02 अप्रैल को पटना जंक्शन
  • 03 एवं 04 अप्रैल को किउल स्टेशन
  • 05 अप्रैल को सीतामढ़ी
  • 06 अप्रैल को समस्तीपुर स्टेशन पर रूकेगी।

इसके साथ ही 27 से 30 अप्रैल तक धनबाद स्टेशन पर रुकेगी।

निःशुल्क:- सभी विद्यालय (सरकारी और गैर सरकारी) के बच्चों का प्रवेश बिल्कुल निःशुल्क है। इसकी जानकारी बच्चे ले सकते हैं। बच्चों के प्रवेश और निकासी के दो दरवाजे हैं। बच्चे एक गेट से प्रवेश करेंगे और दूसरे दरवाजा से निकलेंगे।

किस कोच में क्या है-

  1. कोच-01 में जलवायु को समझें
  2. कोच-02 में जलवायु परिवर्तन के प्रभाव
  3. कोच-03 में जलवायु परिवर्तन में अनुकूलन
  4. कोंच-04 में भी जलवायु परिवर्तन में अनुकूलन
  5. कोच-05 में अल्पीकरण-पृथ्वी के संतुलन को बनाए रखे
  6. कोंच-06 में अल्पीकरण हेतु भारत के प्रयास
  7. कोंच-07 में अंतरराष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन समझौता वार्ता
  8. कोच-08 में जलवायु परिवर्तन सकारात्मक प्रयास
  9. कोच-09 में जैव प्रौद्योगिकी द्वारा जैव संसाधन और प्राकृतिक संरक्षण
  10. कोच-10 में जैव प्रौद्योगिकी के प्रयोग द्वारा नवप्रगति
  11. कोच-11 में नवप्रवर्तन विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी से संबंधित सूचनाएं प्रदर्शित की गई हैं।
  12. कोच-12 में कक्षा 3-5 के छात्रों के लिए किड्स
  13.  कोच- 13 में जॉय ऑफ साइंस प्रयोगशाला को प्रदर्शित किया गया है।

इस ट्रेन से बच्चों को पर्यावरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी।

 

Search Article

Your Emotions