बिहार के लाल द्वारा लिखी किताब को पढेंगे कैंब्रिज युनिवर्सिटी के छात्र

सूबे के बेतिया जिले के डॉ. शोभालाल की लिखी हुई पुस्तकें लंदन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में पढ़ाई जाएंगी। । गणित के विद्वान बिहार के होनहार लाल डॉ. शोभालाल की अब तक आठ पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। कैंब्रिज विश्वविद्यालय गणित के विद्वान डॉ शोभालाल के दो पुस्तकों को अपने पाठ्यक्रम में शामिल किया है।
डॉ. शोभालाल के अनुसार उनकी किताब ‘इनर्जी गेन प्रोसेस एंड ब्लैक होल’ ‘स्टेबल सर्कुलर ऑरबिट्स इन इक्वाटोरियल प्लेन ऑफ ब्लैक होल’ को दुनिया के नामचीन शिक्षण संस्थान कैंब्रिज यू्निवर्सिटी ने चयन किया है। हिंदुस्तान में उनकी पांच किताबों का प्रकाशन हो चूका है। भारत के बाहर भी उनकी पुस्तकों का प्रकाशन हुआ है।
विज्ञान में मास्टर व डॉक्टरेट की उपाधि लेने के बाद उन्होंने गणित विषय पर लेखन का कार्य उन्होंने आरंभ किया। उन्होंने ने बताया कि वो दुनिया को बड़े नजदीक से देखा है। इसलिए वे गरीब बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा देने के लिए कृत संकल्पित हैं। इसके लिए भितिहरवा में रिसर्च इंस्टीच्युट खोलने की योजना बना रखा है और इसके लिए उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। लेकिन अब तक अनुमति प्राप्त नहीं हो पाई है।

डॉ. शोभालाल ने बताया कि विदेशों में प्रकाशित उनकी पुस्तकों में जर्मनी ने ‘नॉन मोमेंट मैकेनिक्स’, कनाडा ने ‘इनर्जी गेन प्रोसेस एंड ब्लैक होल’ तथा यूके ने ‘स्टेबल सर्कुलर ऑरबिट्स इन इक्वाटोरियल प्लेन ऑफ ब्लैक होल’ को प्रकाशित किया है। डॉ.शोभालाल ज्योति विद्यापीठ वीमेंस यूनिवर्सिटी जयपुर में गणित के व्याख्याता रह चुके हैं।

इसके साथ ही आरआईटी कोडरमा में सहायक निदेशक के पद पर भी काम कर चुके हैं। इसके साथ वो अमेरिकन मैथमेटिकल सोसाइटी यूएसए के एमआर समीक्षक भी है। वर्तमान में डॉ. शोभालाल बेतिया में गरीब छात्रों को मैथमेटिक्स पढ़ा रहे हैं। उनका कहना है कि वे पुरी जिंदगी ऐसा करते रहेंगे।

Search Article

Your Emotions