छह देशों में भारत के राजदूत है बिहार बोर्ड के छह पूर्व टॉपर

पटना: यह संयोग ही है जब पूरे देश में बिहार बोर्ड टॉपरों की बात हो रही है तभी बिहार बोर्ड के पूर्व टॉपर बिहार के दौरे पे आए हुए है।  बिहार शिक्षा बोर्ड इस साल के टॉपरों की प्रतिभा को फिर से परख रहा था, उसी वक्त पटना में इसी बोर्ड के छह पुराने टॉपर प्रदेश की तरक्की के रास्ते तलाश रहे थे।

 

राज्यपाल के साथ बिहार बोर्ड के छ: पूर्व टौपर

राज्यपाल के साथ बिहार बोर्ड के छ: पूर्व टौपर

 

बिहार आए बिहार बोर्ड के छह टॉपर अभी विभिन्न देशों में भारत के राजदूत हैं।  वे भी चाहते है कि बिहार आगे बढे।  बिहार के तरक्की में वे लोग भी अपना योगदान देना चाहते है।  अभी बिहार बोर्ड टॉपरों पर चल यहे विवाद से वे दुखी है।

ये सभी लोग बिहार बोर्ड से पास आउट हैं और बिहार के ही रहने वाले।  बिहार बोर्ड से पास हुए लोग पूरी दुनिया में फैले हुए है और अपनी काबलियत का लोहा मनवा चुके है।

ये हैं बिहार शिक्षा बोर्ड के पूर्व टॉपर

– राजीव कुमार – सेनेगल में भारत के राजदूत। सीतामढ़ी के हैं। इनका मन बिहार बसता है।
– आलोक कुमार सिन्हा –बहरीन में भारत के राजदूत, बिहार के ही हैं।
– कुमार तुहीन – नामीबिया में भारत के उच्चायुक्त, बिहार के ही हैं।

– मनोज कुमार भारती – यूक्रेन में भारत के राजदूत। मधुबनी के बेनीपट्‌टी खेरहा के हैं। स्कूलिंग नेतरहाट से हुई। टॉपर थे। आईआईटी कानपुर से बीटेक किया और फिर आईआईटी दिल्ली से एमटेक।
– प्रभात कुमार – मुजफ्फरपुर के बखड़ा-गोबिंदपुर के हैं कोलंबिया में भारत के राजदूत। सेंट माइकल, पटना से स्कूलिंग। टॉपर रहे हैं।
– संजीव रंजन – अर्जेंटीना में राजदूत। गया के नाजरथ से स्कूलिंग। सेंट माइकल से 12वीं की। डीयू से ग्रेजुएशन। बाद में आइएफएस बने।

Search Article

Your Emotions