UPSC की परीक्षा NDA में बिहार के लाल आयुष कुमार ने किया टॉप

बिहारी प्रतिभा ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहराया है| बिहार में सारण के रसौली पश्चिम टोला के रहने वाले आयुष कुमार सिंह ने यूपीएससी द्वारा जारी एनडीए के परीक्षा परिणाम में देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है।

वह ग्रामीण रमेश कुमार सिंह व नीरा सिंह का पुत्र है। दोनों दिल्ली में सरकारी शिक्षक हैं। आयुष की उपलब्धि से गांव गदगद है। गौरतलब है कि संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 26 नवंबर को एनडीए और एनए परीक्षा का रिजल्ट (UPSC NDA & NA I Result) जारी किया था।

Image result for ayush nda

लेकिन, आयुष नहीं करेंगे एनडीए ज्वाॅइन!

भास्कर से बातचीत में आयुष ने बताया- एनडीए ज्वाइन नहीं करूंगा। मुझे सिविल सर्विसेज की तैयारी करनी है। आईएएस बनना है। इंजीनियरिंग करने के दौरान मुझे 4 साल का वक्त मिलेगा। भरोसा है कि पहले प्रयास में ही सफलता मिलेगी।

आयुष बचपन से ही मेधावी रहे हैं। अबतक विभिन्न विषयों पर आयोजित ओलंपियाड में 16 गोल्ड मेडल जीते हैं। 10वीं बोर्ड में इन्हें 10 सीजीपीए व 12 वीं में 92% अंक आए थे। 12वीं परीक्षा के दौरान ही आईआईटी की भी तैयारी की। सफल भी हुए। बेहतर रैंक नहीं आने से आईआईटी में दाखिला नहीं मिल रहा था। इसलिए दिल्ली के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला लिया। आयुष के पिता रमेश सिंह और मां मीरा सिंह टीचर हैं। दसवीं कक्षा में ही इन्होंने 8 कहानियां अंग्रेजी में लिखी थी। इन 8 कहानियों की किताब एडवेंचरस स्टोरीज के नाम से प्रकाशित हुई है।

Search Article

Your Emotions