इस इंजीनियर ने 20 लाख के दहेज को किया इनकार, ऐसे की शादी

बिहार में दहेज बंदी के मुहीम का धीरे-धीरे ही सही मगर उसका असर अब दिखने लगा है। बिहार के अलग-अलग हिस्सों से दहेज के बहिस्कार की खबर लगातार आ रही है, जो एक अच्छा संकेत है।

इसी तरह की एक कहानी और आ रही है बिहार के बेतिया जिला से। यह मामला है पिछले शनिवार रात की, शहर के एक प्राइवेट होटल में रोहित राज नाम के सिविल इंजीनियर ने 20 लाख रुपए के दहेज को इनकार कर दीपिका सिन्हा नाम की लड़की से शादी की।

रोहित के पिता संजीव रंजन वर्मा ने बताया कि रोहित उनका बड़ा लड़का है और मोहित राज छोटा। मोहित हाईकोर्ट में वकील है। उन्हें बेटी नहीं इसलिए उन्होंने संकल्प लिया है कि बहुओं को बेटी के रुप में घर लाएंगे।

रोहित देवघर में सिविल इंजीनियर है। रोहित के घरवालों और पड़ोसियों की माने तो जैसे ही रोहित इंजीनियर बना उसकी शादी के ऑफर आने लगे। इसी के साथ बोली भी लगनी शुरू हो गई थी।
एक सज्जन ने तो 20 लाख के दहेज का भी ऑफर किया। लेकिन सूबे में चल रही दहेज बंदी की बयार ने परिवार का हृदय परिवर्तन कर दिया।

बारातियों के खाने-पीने की समुचित व्यवस्था की

जमुई की रहने वाली दीपिका के पिता पवन कुमार पंकज ने बताया कि वे जमशेदपुर में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते है। उन्हें एक बेटा है जो बेंगलुरु में इंजीनियर है। वहीं एक ही बेटी दीपिका है, जो मास कम्यूनिकेशन की स्टूडेंट रह चुकी है।
जब शादी लगभग तय हो गया और लड़के वालों ने शादी में दहेज को ठुकराया तो लडंकी वालों ने भी मेहमान नवाजी में कमी नहीं की और उन्होंने बेतिया में ही एक होटल में बारातियों के खाने पीने की समुचित व्यवस्था की, ताकि किसी बाराती को कोई असुविधा न हो पाए।
Source: Dainik Bhaskar

Search Article

Your Emotions