पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देते हुए बिहार का एक और लाल कश्मीर में हुआ शहीद

देश की रक्षा करते हुए और दुश्मन देश पाकिस्तान को मुहतोड़ जवाब देते हुए, बिहार का एक और लाल शहीद हो गया। बिहार के खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड के ब्रह्मा गांव का रहने वाला जवान किशोर कुमार मुन्ना देश के अपनी जान की कुर्वानी दे दी।

 

पाकिस्तानी सेना को दिया मुंहतोड़ जवाब

चार फरवरी की अहले सुबह पाकिस्तानी सेना ने जम्मू कश्मीर के पूंछ सेक्टर में गोलीबारी शुरू कर दी थी। इसमें मौके पर मौजूद आर्मी जवान किशोर कुमार मुन्ना ने पाकिस्तानी सेना को मुंह तोड़ जवाब देते हुए जवाबी फायरिंग की। घंटों तक चली फायरिंग के दौरान किशोर को गोली लग गयी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल किशोर को इलाज के लिए कश्मीर के आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह घायल किशोर शहीद हो गये

खबर आने के बाद पूरा गांव गमगीन है। मुन्ना के पिता नागेश्वर यादव को इस सूचना पर सहसा विश्वास नहीं हुआ। मुन्ना के घर में मातमी सन्नाटा पसर गया। शहीद की मां अपनी सुध-बुध खो बैठी है। जिस बेटे की शादी का सपना संजोए हुई थी, अब उसका शव आ रहा है। गांव में जिनको भी खबर मिली, उनके पांव शहीद जवान के घर की ओर मुड़ गए। ग्रामीणों को अपने इस वीर सपूत पर नाज है।

शहीद भाई बहन में सबसे छोटे थे

शहीद मुन्ना दो भाई और एक बहन में सबसे छोटे थे। भाई की मौत के बाद किशोर की इकलौती बहन विनीता देवी के आंखों के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहा है। शहीद के गांव के अलावा पूरे जिले में मातम का माहौल है। इधर, शहीद किशोर के शव के आज गांव पहुंचेगा। जहां सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जायेगा।

Search Article

Your Emotions