बिहार के मनोज वाजपेयी को देश के राष्ट्रपति ने किया पद्म श्री से सम्मानित

अपने अदाकारी से पुरे देश को अपना मुरीद बनाने वाले मनोज वाजपेयी को आज देश के राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने पद्म श्री सम्मान से नवाज़ा| उनके साथ राष्ट्रपति भवन में शनिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अन्य कई नामचीन हस्तियों को विभिन्न क्षेत्रों में उनके योगदान के लिए पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया|

ज्ञात हो कि साल 2019 में इस पुरस्कार के लिए क्रिकेटर गौतम गंभीर, अभिनेता मनोज वाजपेयी, फ़ुटबॉलर सुनील छेत्री, पर्वतारोही बछेन्द्री पाल सहित 112 हस्तियों को चुना गया है| 11 मार्च को भी इन पुरस्कारों का वितरण किया गया था| जिसमें एक पद्म विभूषण, आठ पद्म भूषण और 46 लोगों को पद्म श्री सम्मान दिया गया|

इस मौके पर मनोज ने कहा “मेरे दोस्त, रिश्तेदार और प्रशंसक इससे बहुत खुश हैं| मैंने देखा है कि अब तक किसी ने भी सोशल मीडिया पर मेरी आलोचना नहीं की है और न ही किसी ने मेरा नाम पद्मश्री पुरस्कार विजेताओं में से एक के रूप में घोषित होने के बाद कोई विवाद खड़ा किया| मैं वास्तव में खुश हूं और यह अच्छी बात है कि मुझे सम्मान मिलने पर किसी ने आपत्ति नहीं जताई|” आपको बता दें कि मनोज बाजपेयी को इससे पहले दो राष्ट्रीय पुरस्कार और कई अन्य पुरस्कार मिल चुके हैं|

 

Search Article

Your Emotions