‘अपना बिहार’ के सीईओ को फेसबुक का निमंत्रण

‘अपना बिहार’, बिहार का सबसे चर्चित सोशल पोर्टल है जो कि बिहार के सकारात्मक कहानियों, ख़बरों एवं जानकारियों को साँझा कर, बिहार और बिहारियों के प्रति दुनिया भर में बने नकारात्मक धारणाओं को ख़त्म करने का काम कर रहा है| अपना बिहार एक सप्ताह में 50 लाख लोगों तक पहुँचता है|

दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने भी ‘अपना बिहार’ का लोगों के बीच में जबरदस्त पहुँच को न सिर्फ माना है, बल्कि अपना बिहार के संस्थापक एवं सीईओ अविनाश कुमार को मुंबई स्थित अपने भारतीय कार्यालय में आमंत्रित भी किया है|

फेसबुक ने कहा है, “हम ने पाया है कि अपना बिहार पेज को जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है| हम मानते है कि ‘अपना बिहार’ आने वाले समय में बहुत प्रगति करेगा|”

ज्ञात हो कि ’अपना बिहार’ का फेसबुक और इंस्टाग्राम पेज, बिहार का सबसे बड़ा आर्गेनिक पहुँच रखने वाला पेज है|

Image may contain: 1 person

अपना बिहार के अविनाश कुमार को फेसबुक ने 30 जनवरी को भारत के अपने मुंबई स्थित हेड ऑफिस में बुलाया है| फेसबुक इंडिया बिहार में अपने मार्केट के विस्तार के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है| फेसबुक का अपने तरह का यह एक इकलौता कार्यक्रम है, जिसमें कुछ ही लोगों को ही बुलाया गया है| उन चुनिंदा लोगों में अपना बिहार के सीईओ सामिल है|

इस उपलब्धि पर अपना के सीईओ और संस्थापक अविनाश ने कहा, “अपना बिहार का मकसद है कि बिहार और बिहारियों के प्रति नकारात्मक छवि को ख़त्म करना| इसीलिए हमारा टैगलाइन है कि हर दिल में अपना बिहार है| फेसबुक ने हमारे इस मुहिम में बहुत साथ दिया है| फेसबुक के तरफ से यह सम्मान हमारे लिए बहुत मायने रखता है| उसने हमें एक तरह से प्रमाणित किया है कि हम लोग सफलता पूर्वक सबके दिल में अपना बिहार बसा रहे हैं| यह अपना बिहार के साथ पुरे बिहार राज्य और बिहारी लोगों के लिए खुशी की बात है|”

बिहार के एक छोटे से गाँव में हुई है अपना बिहार की स्थापना

अपना बिहार की स्थापना अविनाश कुमार ने 2012 में की थी| इसकी शरुवात बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में स्थित एक बाढ़ प्रभावित एक छोटे से गाँव रामनगरा में फेसबुक पेज से हुई थी| उस समय अविनाश खुद कक्षा 8 के छात्र थे और उन्होंने यह पेज नोकिया के एक छोटे से फ़ोन नोकिया C1-01 से की है|

इन सात सालों में ‘अपना बिहार’ ने अपने नाम कई क्रितिमान स्थापित किये हैं| बिहार का सबसे प्रतिष्ठित एवं लोकप्रिय पोर्टल तो है ही इसके साथ इसके नाम बिहार में अबतक का सबसे बड़ा ऑनलाइन अभियान #MatBadnamKaroBiharKo चलाने का रिकॉर्ड भी है| ज्ञात हो कि 2017 में गुजरात के प्रतिष्ठित नवरचना यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह भाषण में भी अपना बिहार की प्रेणादायक कहानी छात्रों को सुनाई गयी|

Search Article

Your Emotions