भोजपुरी भाषा में अश्लीलता के खिलाफ जागरूकता शिविर से किया गया शिक्षक प्रशिक्षण सत्र का समापन

भोजपुरी भाषा में अश्लीलता के खिलाफ जागरूकता शिविर से किया गया शिक्षक प्रशिक्षण सत्र का समापन

रामचंद्र सिंह +2 विद्यालय, बिराहिमपुर-करजा में ‘हमार भोजपुरी हमार सम्मान’ अभियान के पदयात्री विवेक दीप पाठक का सम्मान समारोह सह भोजपुरी के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। समारोह का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य श्री रविन्द्र चौधरी, पूर्व प्रधानाध्यापक वाचस्पति मिश्र व वरिष्ठ शिक्षक अनिल कुमार ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रशिक्षुओं द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत के साथ-साथ बटोहिया व अन्य गीतों की प्रस्तुति से की गई, जिसमें निभा श्रीवास्तव, अर्चना, उषा, अंजलि, पूजा, आशा ज्योति, सपना, प्रियंका, रेखा कुमारी, सुनिता शर्मा, स्नेहा, मालती कुमारी, अनिता कुमारी व सरिता कुमारी आदि शामिल हुए। तदुपरांत सभी प्रशिक्षकों को प्रशिक्षुओं द्वारा अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे भाषा में अश्लीलता के खिलाफ मांगपत्र के साथ आरा से नई दिल्ली की पदयात्रा करने वाले विवेक दीप पाठक, जिन्हें विद्यालय परिवार व प्रशिक्षु दल के द्वारा अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। अंत में विवेक दीप पाठक द्वारा भाषा में अश्लीलता के खिलाफ अपनी मंशा ज़ाहिर की गई। विवेक दीप ने कहा कि भोजपुरी गीतों व फिल्मों को दूसरे भाषा-भाषी भी सुनते हैं, पर ऐसी मानसिकता बनती जा रही है कि अन्य भाषा-भाषियों भोजपुरी को सॉफ्ट पॉर्न की तरह इस्तेमाल करते हैं।
पदयात्रा की कहानियों की चर्चा करने के बाद विवेक दीप पाठक ने लोगों को ऐसी मानसिकता से बाहर निकलने व दूसरों को भी बाहर निकालने की बात पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जागरूकता अभियान बच्चों द्वारा आगे बढ़ाया जा सकता है और इसमें शिक्षकों की अग्रणी भूमिका रहेगी।
व्याख्यान में मुख्य रूप से अतिथियों व प्रशिक्षु कन्हैया साह ने सम्बोधन दिया।
समारोह में ‘हमार भोजपुरी हमार सम्मान’ अभियान में अग्रणी भूमिका निभाने वाले आलोक चौबे, ऋतु चौबे, छोटू ओझा व अभिमन्यु सिंह को भी अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के आयोजन में रामचंद्र सिंह +2 विद्यालय से बिनोद सिंह की भूमिका सराहनीय रही। समारोह में प्रशिक्षक विनोद पटेल, नितेश पांडेय, रीता कुमारी, चंदा कुमारी, रामेश्वर प्रसाद आदि सहित प्रशिक्षु विनय कृष्ण, श्याम किशोर, देवेन्द्र कुमार दुबे, संजय कुमार मिश्र, इरशाद अहमद, बबिता कुमारी, रश्मि कुमारी आदि सहित 300 लोग शामिल हुए।
मंच संचालन शिक्षक जीतू तथा प्रशिक्षु सुश्री नेहा नूपुर ने किया व धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य श्री रविन्द्र चौधरी द्वारा किया गया।

Search Article

Your Emotions