प्रधानमंत्री मोदी के महत्वकांक्षी अभियान स्टार्टअप इंडिया में बिहार बना ‘नेतृत्वकर्ता’ राज्य

startup Bihar, startup india

औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग ने गुरुवार को दिल्ली में स्टार्टअप को बढ़ावा देने वाले राज्यों की सूची जारी की। सूची में बिहार को ‘नेतृत्वकर्ता’ कहा गया है। बिहार के साथ इस सूची में आंध्रप्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और तेलंगाना को भी रखा गया है|

वही युवाओं को स्वरोजगार देने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वकांक्षी अभियान स्टार्टअप इंडिया में गुजरात ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है और उसके बाद कर्नाटक, केरल, ओडिशा और राजस्थान का नंबर हैं।

असम, दिल्ली, गोवा, जम्मू- कश्मीर, महाराष्ट्र, पंजाब, तमिलनाडु औैर उत्तराखंड को उभरते हुए राज्यों का दर्जा दिया गया है तथा चंडीगढ़, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, पुड्डुचेरी, सिक्किम और त्रिपुरा को शुरुआत करने वाले राज्य कहा गया है।
राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए अनुकूल माहौल बनाने वाले 15 अधिकारियों को ‘चैंपियन’ का खिताब दिया गया है।

Search Article

Your Emotions