17 दिसंबर को बिहार के लिए दौरेंगे फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह

देश के लिए रेसिंग ट्रैक पर दौराते हुए मिल्खा सिंह को तो आपने बहुत बार देखा होगा या उनके बारे में बहुत बार सुना होगा मगर इस बार मिल्खा सिंह बिहार के लिए दौरेंगे और वह भी राजधानी पटना के एतिहासिक गाँधी मैदान में| 

पटना हाफ मैराथन 17 दिसंबर को शुरू हो रही है जिसमें देश के कई हिस्से से धावक भाग लेंगे। इसमें ओलंपियन एथलीट मिल्खा सिंह भी दौड़ेंगे। हाफ मैराथन रन फॉर बिहार का आयोजन 17 दिसंबर को पटना के गांधी मैदान होगा| जिसका फ्लैग ऑफ इंटरनेशनल धावक मिल्खा सिंह करेंगे| इसके अलावे अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा, मनोज वाजपेयी, मनोज तिवारी, नीतू चंद्रा सहित केन्या से पांच से अधिक धावक भाग लेंगे| इस मैराथन में भाग लेने को लेकर रजिस्ट्रेशन की तारीख 10 दिसंबर तक बढ़ा दी गयी है|

-17 दिसंबर को रन फॉर बिहार थीम पर होगी मैराथन  

-21 किमी दौड़ेंगे जीविका निदेशक, चार किमी आयुक्त

-29 नवंबर को पटना हॉफ मैराथन के लिए फ्लैग ऑफ दौड़

-126 विजेताओं के बीच वितरित होगा दस लाख का पुरस्कार

 

प्रमंडलीय आयुक्त आनंद किशोर ने बताया कि पटना हॉफ मैराथन के लिए फ्लैग ऑफ दौड़ का आगाज 29 नवंबर को ज्ञान की स्थली नालंदा विश्वविद्यालय के खंडहर से होगा। 101 किमी दूरी तय करते हुए 30 नवंबर को शाम चार बजे गांधी मैदान पहुंचेंगे।

 

पटना मैराथन में भाग लेने के लिए निबंधन 10 दिसंबर तक कराया जा सकता है। तीन तरह की दौड़ होगी। हाफ मैराथन 21.1 किमी की होगी। सुबह 6.45 बजे गांधी मैदान से दौड़ शुरू होगी। सुबह 8.15 बजे 10 किमी लंबी और सुबह नौ बजे चार किमी के लिए दौड़ होगी। तीनों स्तर के दौड़ में देश और विदेश के प्रतिभागी भाग लेने जा रहे हैं।

आयुक्त ने कहा कि उम्र के हिसाब से 10 केटेगरी में दौड़ को बांटा गया है। महिलाएं भी इसमें शामिल होंगी। पहला निबंधन दानापुर की  प्रियंका कुमारी कराया है। 10 लाख रुपये का पुरस्कार 126 प्रतिभागियों के बीच वितरित होगा। पहला पुरस्कार 40 हजार, दूसरा 20 हजार तथा तीसरा पुरस्कार 15 हजार मिलेगा। इसके साथ अन्य श्रेणी में प्रथम 20 हजार, द्वितीय 10 हजार और तृतीय पांच हजार रुपये मिलेगा।

मैराथन के दौरान जगह-जगह नुक्कड़ नाटक और मनोरंजन के साधन उपलब्ध रहेंगे। शराबबंदी, दहेजप्रथा, बाल विवाह, नुक्कड़ नाटक, गीत एवं पोस्टर के माध्यम से सामाजिक सरोकार के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा।

रजिस्ट्रेशन शुल्क 
  • 21.2 किमी हाफ मैराथन के लिए 900 रुपया रखा गया है शुल्क और इसकी शुरुआत 6:45 बजे होगी
  • 10 किलोमीटर की टाइमड रन के लिए 800 रुपया रखा गया है और इसकी शुरुआत 8:15 बजे होगी
  • 4 किलोमीटर की फन रन के लिए 200 रुपया रखा गया है और इसकी शुरुआत 9 बजे होगी

Search Article

Your Emotions