बिहार की बेटी नेहा गुप्ता ने दुनिया में सुंदरता का मचाया धमाल

बिहार के जमालपुर की बेटी डॉ. नेहा गुप्ता ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता में भारत का डंका बजाया।

“अगर इरादा बुलंद हो तो मुश्किलें कभी सफलता की राह में रोड़ा नहीं बनतीं।”

डॉ. नेहा गुप्ता शुक्रवार की रात रूस के मॉस्को शहर में आयोजित मिस एंड मिसेस ग्लोबल इंटरनेशनल वर्ल्ड प्रतियोगिता में मिसेज ग्लोबल प्रतियोगिता की उपविजेता बनीं। इतना ही नहीं डा. नेहा को एशिया की विजेता और राइजिंग स्टार का खिताब भी मिला।

2015 में मिसेज दिल्ली एनसीआर की रही फाइनलिस्ट

डॉ. नेहा गुप्ता मास्टर एंड डेंटल सर्जरी पब्लिक हेल्थ डेंटल सेंटी लखनऊ में शोध कर रही है। इससे पहले वर्ष 2015 में मिसेस दिल्ली एनसीआर का फाइनलिस्ट रह चुकी है। वहीं, 2016 में डॉ. नेहा के सर मिस यूपी का खिताब सज चुका है।

प्रतियोगिता में करीब 44 देशों की सैकड़ों प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए डा. नेहा फर्स्ट रनरअप बनीं। इधर, डॉ. नेहा की खबर मिलते ही न सिर्फ शहरवासियों, बल्कि राज्य, देश व विदेशों से बधाइयां देने का सिलसिला जारी हो गया। डा. नेहा गुप्ता इससे पूर्व 2017 में मिस एंड मिसेस इंडिया इंटरनेशनल विजेता बनी थीं। मम्मी-डैडी और दादा-दादी भी बधाइयां पाकर फूले नहीं समा पा रहे हैं। बता दें कि सिल्वर ओक्स एल्वर्ट रोड जमालपुर निवासी सह केशोपुर स्थित इलाहाबाद बैंक के सहायक प्रबंधक प्रदीप कुमार गुप्ता व माता ललिता गुप्ता की की पुत्री डॉ. नेहा गुप्ता हैं। कई ब्यूटी प्रतियोगिताओं में विजेता बन चुकी हैं नेहा: यूं तो डॉ. नेहा कई पुरस्कारों से नवाजी गयी हैं। डॉ. नेहा वर्ष 2015 में एनसीआर दिल्ली की मिससे दिल्ली प्रतियोगिता विजेता बनीं। इसके बाद वर्ष 2016 में मिसेसे यूपी विजेता का क्राउन हासिल कीं।

नेहा ने कहा कि शादी महिलाओं के सपने पर ब्रेक नहीं है। अगर अच्छा जीवन साथी हो, तो शादी सपनों की उड़ान में पंख सरीखा मदद करती है।इसलिए शादी के बाद महिलाएं अपने कैरियर से कभी मुंह नहीं मोड़ें, बल्कि जीवन में खुशियों के रंग भरते हुए सफलता की पथ पर निरंतर बढ़ते रहे। डॉ. नेहा ने कहा कि होली के बाद जमालपुर आऊंगी।

 

Search Article

Your Emotions

    %d bloggers like this: