धोनी ने रचा फिर एक और इतिहास, वनडे क्रिकेट में बनाया एक अनोखा शतक

श्रीलंका के खिलाफ पांचवें वनडे मैच के दौरान भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने इतिहास रच दिया है। धौनी वनडे क्रिकेट में 100 स्टंपिंग कर वाले दुनिया के पहले विकेटकीपर बन गए हैं। धौनी ने अकिला धनंजय को स्टंप आउट कर ये इतिहास रचा।

36 साल के धौनी ने श्रीलंका के कुमार संगकारा (99 स्टंपिंग) को पीछे छोड़कर 100 स्टंपिंग कर वाले पहले विकेटकीपर बने। धौनी ने ये रिकॉर्ड श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के पांचवें और अपने 301वें वनडे मैच में पूरा किया। इससे पहले धौनी ने सीरीज के दूसरे वनडे मैच में 99वां स्टंप किया था। दूसरे वनडे मैच में धौनी ने दानुष्का गुणाथिलका को स्टंप आउट किया था।

नंबर 1 विकेटकीपर हैं धोनी

स्टंपिंग के मामले में धोनी से पीछे श्रीलंका के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर कुमार संगकारा हैं| संगाकारा ने 404 वनडे मैचों में 99 खिलाड़ियों को स्टंप आउट किया था| विकेट के पीछे धोनी हमेशा ही काफी तेज़ रहे हैं| वर्तमान में खेल रहे विकेटकीपरों में सबसे ज्यादा शिकार धोनी के नाम दर्ज हैं|

धोनी ने अभी तक कुल 383 खिलाड़ियों को आउट किया है| इसमें 283 कैच और 100 स्टंपिंग शामिल हैं| वहीं 90 टेस्ट में उन्होंने 294 जबकि 77 टी20 मैचों में 66 खिलाड़ियों को आउट किया है|

वैसे वनडे में धोनी विकेट के पीछे शिकार करने के मामले में दुनिया में चौथे नंबर पर आते हैं| धोनी ने 298 मैच खेलकर 380  बल्लेबाजों को आउट किया है| इसमें 278 कैच और 99  स्टपिंग हैं| पूर्व श्रीलंकाई खिलाड़ी संगकारा के नाम 482, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट ने 472 और दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर ने विकेट के पीछे 424  ‘शिकार’ किए हैं|

वनडे में सर्वाधिक स्टंपिंग की बात करें, तो धोनी ने अबतक 2004 से 2017 के दौरान 100 स्टंप किए हैं| खास यह है कि धोनी ने सबसे कम वनडे खेलकर स्टंपिंग का शतक बनाया| जबकि संगकारा ने 2000-2015 के दौरान 404 वनडे खेल कर 99 स्टंप ही कर पाए|

Search Article

Your Emotions