वाल्मीकि टाइगर रिजर्व बनेगा बिहार का पहला इको टूरिज्म सेंटर

प्रकृति की गोद में बसी वाल्मीकि की तपोस्थली में स्थित वाल्मीकि टाइगर रिजर्व राज्य का पहला इको टूरिज्म सेन्टर बनेगा। बिहार के वन व पर्यावरण विभाग के प्रधान सचिव विवेक कुमार सिंह रविवार को वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में पहुंच कई नवनिर्मित भवनों का उदघाटन किये। उन्होंने कहा कि बिहार के इकलौते इस जंगल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की कवायद शुरू की गई है। यहां देशी-विदेशी पर्यटकों के आने-जाने का सिलसिला जारी रहता है। पर्यटकों को यहां किसी तरह की परिशानी न हो व आसानी से आवास मिले, इसके लिए भवन बनाए गए हैं।


राज्य सरकार की ओर से पहल शुरू हो रही है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो यहां पर्यटकों को सभी सुविधाएं मुहैया करायी जाएंगी। जंगल सफारी के लिए सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। देश के अन्य पर्यटन स्थल की तुलना में बिहार का इकलौता वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पहला इको टूरिज्म सेंटर होगा। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व बिहार का इकलौता टाइगर रिजर्व है। यहां देशी और विदेशी पर्यटकों को लुभाने के लिए फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने पटना से हवाई सेवा शुरू करने जा रही है।

Search Article

Your Emotions