बिहार के रणविजय ने पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर गांव का मान बढ़ाया

डां.रणविजय

समस्तीपुर दलसिंहसराय के ग्राम पंचायत हरपुर बोचहा के एक छोटे से गांव के रणविजय ने पीएचडी की उपाधि लेकर अपने जिले का नाम रौशन किया है। जिससे गांव में हर तरफ हर्ष का माहौल व्याप्त है।
यह डिग्री भारत सरकार के विदेश राज्य मंत्री डॉ बीके सिंह के हाथों रणविजय को प्रदान किया गया हैं।डां.रणविजय अपने शोध के छह वर्षों में देश विदेश के कई कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेकर देश का प्रतिनिधित्व भी किया है।
डां रणविजय ने अपनी सफलता का श्रेय पिता शैलेन्द्र प्रसाद सिंह माता शोभा देवी और इष्ट मित्र को दिया है. डॉ रणविजय ने बताया है कि वे अपने माता-पिता के मार्गदर्शन से ही इस सफलता को प्राप्त करने में सक्षम रहे साथ ही साथ उन्होंने गांव वाले का भी शुक्रिया अदा किया।
दलसिंहसराय हरपुर बोचहा के इस लाल ने ऑफ फिलॉसफी की डिग्री मोबाइल क्लॉउड़ कम्प्यूटरिंग के क्षेत्र में एसीएसवीएमवी विश्वविद्यालय कांचीपुरम तमिलनाडु से प्राप्त की है।

Search Article

Your Emotions