पटना के लोगो पर चढ़ा हिमेश रेशमिया का सुरूर, लोग थिरकने को हुए मजबूर

पटना: नवरात्र के मौके पर बिहार पटना के गांधी मैदान में आयोजित दशहरा महोत्सव में रविवार को म्यूजिक कंपोजर, सिंगर और एक्टर हिमेश रेशमिया बिहार की राजधानी पटना में थे। यहां गांधी मैदान में उन्होंने ने अपने सुपरहिट गानों से एक घंटा तक सबको झुमाया साथ ही धुन पर थिरकने पर मजबूर कर दिया। क्या बच्चे, क्या लड़कियां और क्या युवा सब म्यूजिक की दुनिया में खो गए। चारों ओर सिर्फ संगीत का ही सुरूर दिखा।

फैंस से भर गया था मैदान

IMG-20161010-WA0001

– हिमेश के फैंस की भीड़ गांधी मैदान में इस कदर उमड़ी कि जनरल, स्पेशल गैलरी में थोड़ी सी भी जगह नहीं बची।

– स्टेज के पास वीवीआईपी गैलरी में कुर्सियां कम पड़ गई। हिमेश के आने के दो घंटे पहले ही गांधी मैदान फैंस से भर गया था।

– वीआईपी और वीवीआईपी गेस्ट को बैठाने के लिए कुर्सियों का इंतजाम किया गया। बैरिकेडिंग के बाहर हजारों श्रोता खड़े होकर हिमेश को सुनने नजर आए।

हिमेश ने सबसे पहले तेरा सुरूर… गाया। इसके बाद उन्होंने तेरी मेरी प्रेम कहानी है मुश्किल, बेखुदी, चलाओ न नैनो से बाण रे, आशिक बनाया आप ने जैसे हिट गाने गाए। परफॉर्मेंस के दौरान स्टेज से हिमेश ने कहा कि आज की शाम उस प्यार के नाम जिसने सबसे ज्यादा कभी न कभी किसी से प्यार किया।

हिमेश पटना रविवार दोपहर पहुंच गए थे। कार्यक्रम में वे रात करीब नौ बजे पहुंचे।

 

Search Article

Your Emotions