दीपिका और कंगना भी है बिहार की सांची की दीवानी..

रोहतास: 15 साल पहले एक पिता ने एक्टर बनने का सपना देखा था और उसे पूरा करने की चाहत में मायानगरी मुंबई का रुख किया था।  बिहार के नक्सल प्रभावित जिले के रहने वाले राकेश तिवारी का यह सपना उसकी बेटी ने पूरा कर दिया।  

 

आठ साल की सांची आज बॉलीवुड के दिग्गज एड व फिल्म निर्माताओं की आंखों का तारा है। दिपीका और कंगना जैसी बडी एक्टरेस भी उसकी फैन है। मल्टी टैलेंटेड फहरान अख़्तर भी सांची के टैलेंट पर फिदा है।

 

माँ के साथ सांची

माँ के साथ सांची

 

रोहतास जिले के नक्सल प्रभावित काशिगवा से निकली बिहार की यह नन्ही परी मायानगरी पर अपनी अमिट छाप छोड़ रही है। छोटी उम्र में सांची ने अमिताभ बच्चन, किंग खान, विद्या बालन, दीपिका पादुकोण व फरहान अख्तर जैसे नामचीन सितारों के साथ काम कर चुकी है।

C40C140E-98B8-457D-9431-93206AD49C3E_L_styvpf

 

क्राइम पट्रोल, सावधान इंडिया, डोली अरमानों की जैसे सीरियल्स और एड फिल्मों में भी इस सांची ने काम किया है। हॉलीवुड से भी सांची को काम करने का ऑफर मिल चुका है। वहीं, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार सम्मानित कंगना के साथ रज्जौ में भी सांची ने दमदार एक्टिंग किया है।

 

पिता राकेश तिवारी व मां प्रिया रोजगार के तलाश में रोहतास स्थित अपने गाँव को छोड़ मुंबई चली गयी मगर अभी भी वे लोग अपने गांव को नहीं भूली है।  हर साल अपने माता-पिता के साथ सांची भी अपने गांव जरुर आती है।  गाँव वाले को भी अपने नन्ही परी पर नाज है।

 

सांची की मां ने कहा कि बेटी पर नाज है। ऐसी एक बेटी पर सौ बेटों कुर्बान है। गाँव से निकल हमारी बेटी मुंबई में सफलता की झंडा गाड़ रही है। जिले के साथ-साथ बिहार का भी नाम रौशन कर रही है। यह हमारे लिए गर्व की बात है।

 

 

Search Article

Your Emotions