श्रमिक स्पेशल ट्रेन, Shramik Special Train, special train for migrants, Railway , bihari migrants

आज 25 विशेष ट्रेनों से 34 हज़ार लोग आयेंगे बिहार, 267 और ट्रेनों का शिड्यूल हुआ तय

टश्रमिक स्पेशल ट्रेनों से बिहार लाने का सिलसिला और तेज हो गया है| आज 34 ट्रेनों से 51 हजार लोग आएंगे| बुधवार को 34,600 लोगों को लेकर 25 विशेष ट्रेनें बिहार के अलग-अलग जिलों में पहुंची|

आज आने वाले ट्रेन में सबसे अधिक यात्री गुजरात और महाराष्ट्र के हैं, जहाँ से पांच-पांच ट्रेनें आ रही है| इसके अलावा दिल्ली, तमिलनाडु और हरियाणा से तीन-तीन ट्रेनें आ रही है| इसके अलावा पंजाब, केरला, राजस्थान, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश से भी ट्रेन आ रहे हैं|

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव अनुपम कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि आने वाले दिनों के लिए 267 और ट्रेनों का शिड्यूल भी तय हो गया है।


यह भी पढ़ें:  गांधी सेतु का एक लेन लोहे से बनकर हुआ तैयार, इस दिन से दौड़ेगी गाड़ियाँ


आज आने वाली ट्रेन दानापुर, मधुबनी, मोतिहारी, बेतिया, मजफ्फरपुर, गया, बांका, सीवान, अररिया, हाजीपुर, कटिहार, पूर्णियां, बरौनी, भागलपुर और सीतामढ़ी स्टेशन पहुंचेगी|

प्रत्येक स्पेशल ट्रेनों में 400 से 1500 आ रहे हैं| स्टेशन पर उतरने के बाद सभी मजदूरों को बसों से उनके प्रखंड में बने क्व़ारंटीन सेंटरों में ले जाया जायेगा| जहाँ उनको 21 दिन क्व़ारंटीन में गुज़रना होगा| उसके बाद बिहार सरकार उन्हें रेल किराया के अलावा 500 रूपये देकर अपने घर भेज देगी|

बिहार में कोरोना के मामले बढ़े

बिहार के सभी 38 जिलों में कोरोना का संक्रमण फ़ैल चुका है| बुधवार को भी 53 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गयी| अब बिहार में कोरोना के कुल मामले 932 पहुँच गए हैं| बीते कुछ दिनों से दूसरे राज्यों से बिहार लौटे प्रवासी मजदूरों का कोरोना पॉजिटिव होने का मामला सामने आ रहा है| जिसमे सबसे अधिक वे मजदूर है जो दिल्ली या दिल्ली एनसीआर से लौटे हैं| इसके अवला महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल और हरियाणा के भी कई मजदूर कोरोना पॉजिटिव मिले हैं|


यह भी पढ़ें: आईआईटी पटना कर रहा है डॉक्टरों के लिए एडवांस PPE किट का निर्माण


जानिए 12 मई से चलने वाले ट्रेनों का टाइम टेबल और उसके स्टॉपेज की जानकारी

सरकार ने 12 मई से ट्रेन चलाने का फैसला किया है| इसके लिए टिकट की बुकिंग IRCTC के वेबसाइट हो रही है| सरकार ने 15 ट्रेनों को चलाने का फैसला किया है| इसके लिए आज भारत सरकार ने ट्रेनों का टाइम टेबल भी जारी कर दिया गया| इसमें ट्रेन के समय के साथ ट्रेन किस किस स्टेशन पर उतरेगी इसकी भी जानकारी दी गयी है| देखिये टाइम टेबल…

कहां से(समय) कहां तक(समय) फ्रीक्वेंसी  स्टॉपेज कब से चलेगी
हावड़ा(16:50) नई दिल्ली(10:00) रोज धनबाद जंक्शन, गया जंक्शन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल 12 मई 2020
नई दिल्ली(16:55) हावड़ा़(09:55) रोज धनबाद जंक्शन, गया जंक्शन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल 13 मई 2020
राजेंद्र नगर(19:00) नई दिल्ली(07:40) रोज पटना जंक्शन, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, कानपुर सेंट्रल 12 मई 2020
नई दिल्ली(17:15) राजेंद्र नगर(05:30) रोज पटना जंक्शन, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, कानपुर सेंट्रल 13 मई 2020
डिब्रूगढ़(20:35) नई दिल्ली(10:15) रोज दीमापुर, गुवाहाटी, न्यू बोंगाइगांव, न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार जंक्शन, बरौनी जंक्शन, दानापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल 14 मई 2020
नई दिल्ली(16:10) डिब्रूगढ़(07:00) रोज दीमापुर, गुवाहाटी, न्यू बोंगाइगांव, न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार जंक्शन, बरौनी जंक्शन, दानापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल 12 मई 2020
नई दिल्ली(20:40) जम्मू तवी(05:45) रोज लुधियाना 13 मई 2020
जम्मू तवी(19:40) नई दिल्ली(05:00) रोज लुधियाना 14 मई 2020
बेंगलुरु(20:00) नई दिल्ली(05:55) रोज अनंतपुर, गुंटाकल जंक्शन, सिकंदराबाद जंक्शन, नागपुर, भोपाल जंक्शन, झांसी जंक्शन 12 मई 2020
नई दिल्ली(20:45) बेंगलुरु(06:40) रोज  झांसी जंक्शन, भोपाल जंक्शन, नागपुर, सिकंदराबाद जंक्शन, गुंटाकल जंक्शन, अनंतपुर 14 मई 2020
तिरुवनंतपुरम (19:15) नई दिल्ली (12:40) मंगल, गुरुवार, शुक्रवार अर्नाकुलम जंक्शन, कोझीकोड, मैंगलोर, मडगांव, पनवेल, वडोदरा, कोटा 15 मई 2020
नई दिल्ली (10:55) तिरुवनंतपुरम (05:25)     मंगल, बुध और रविवार कोटा, वडोदरा, पनवेल, मडगांव, मैंगलोर, कोझीकोड, अर्नाकुलम जंक्शन, 13 मई 2020
चेन्नई सेंट्रल (06:05) नई दिल्ली (10:25) शुक्रवार, रविवार विजयवाडा़, वारंगल, नागपुर, भोपाल, झांसी, आगरा 15 मई 2020
नई दिल्ली (15:55) चेन्नै सेंट्रल (20:40) बुधवार, शुक्रवार आगरा, झांसी, भोपाल, नागपुर, वारंगल, विजयवाडा़, 13 मई 2020
बिलासपुर (14:00) नई दिल्ली (10:55) सोमवार, गुरुवार रायपुर जंक्शन, नागपुर, भोपाल, झांसी 14 मई 2020
नई दिल्ली (15:45) बिलासपुर (12:00) मंगल, शनि झांसी, भोपाल, नागपुर, रायपुर जंक्शन, 12 मई 2020
रांची (17:10) नई दिल्ली (10:55) गुरुवार, रविवार पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, कानपुर सेंट्रल 14 मई 2020
नई दिल्ली (16:00) रांची (10:30) बुध, शनि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, कानपुर सेंट्रल 13 मई 2020
मुंबई सेंट्रल (17:00) नई दिल्ली (08:35) रोज वडोदरा, रतलाम, कोटा 12 मई 2020
नई दिल्ली (16:25) मुंबई सेंट्रल (08:15) रोज कोटा,रतलाम, वडोदरा, 13 मई 2020
अहमदाबाद (17:40) नई दिल्ली (07:30) रोज पालनपुर, अबु रोड, जयपुर, गुड़गांव 12 मई 2020
नई दिल्ली (19:55) अहमदाबाद (09:40) रोज पालनपुर, अबु रोड, जयपुर, गुड़गांव 13 मई 2020
अगरतला (18:30) नई दिल्ली (11:20) सोमवार बदरपुर जंक्शन, गुवाहाटी, न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार जंक्शन, बरौनी जंक्शन, पाटलिपुत्र, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन 18 मई 2020
नई दिल्ली (19:50) अगरतला (13:30) बुधवार पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन,   पाटलिपुत्र, बरौनी जंक्शन,  कटिहार जंक्शन, न्यू जलपाईगुड़ी, गुवाहाटी, बदरपुर जंक्शन, 20 मई 2020
भुवनेश्वर (09:30) नई दिल्ली (10:45) रोज हिजली(खड़गपुर), मूरी बोकारो स्टील सिटी, गया, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, कानपुर सेंट्रल 13 मई 2020
नई दिल्ली (17:05) भुवनेश्वर (17:25) रोज कानपुर सेंट्रल,पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन,   गया,  मूरी बोकारो स्टील सिटी, हिजली(खड़गपुर), 14 मई 2020
नई दिल्ली (10:55) मडगांव (12:50) शुक्र, शनि रत्नागिरी, पनवेल, वडोदरा जंक्शन, कोटा जंक्शन 15 मई 2020
मडगांव (10:00) नई दिल्ली (12:40) सोमवार, रविवार कोटा जंक्शन, वडोदरा जंक्शन, पनवेल, रत्नागिरी, 17 मई 2020
सिकंदराबाद (12:45) नई दिल्ली (10:40) बुधवार नागपुर, भोपाल, झांसी 20 मई 2020
नई दिल्ली (15:55) सिकंदराबाद(14:00) रविवार झांसी,भोपाल, नागपुर, 17 मई 2020

 

Time Table: Hindustan