प्रकाशपर्व पर पटना आईये जरूर, समारोह की भव्यता और तैयारी देख दिल खुश हो जायेगा

Prakash parv gandhi maidan

मौंका मिले तो पटना आईए और गुरु गोविन्द सिंह के जंयती समारोह में शामिल होईए क्या तैयारी है दिल खुश हो जायेगा|गांधी मैंदान क्या कहना है लगता जैसे अमृतसर पहुंच गये हैं दरवार हांल क्या भव्यता है एक लाख लोगों के बैंठने कि व्यवस्था कि गयी है। पूरा मैंदान इस कार्यक्रम का मुख्य आयोजन स्थल है पीएम मोदी सहित तमाम बडे नेता इसी दरबार हांल से सम्बोधित करेगे बड़े सास्कृतिक कार्यक्रमों भी इसी दरबार हांल में होगा। अशोक राजपथ पहचान नही पाईएगा पटना साहेब गुरुद्वारा तक पहुंचने वाली सड़कों के दोनों और दो किलोमीटर तक निर्मित भवन उजले रंग से रंगे गये है।

धार्मिक आय़ोजन पटना साहेब गुरुद्वारा

Prakash parv patna sahib

बाल गुरुद्वारा और कंगनघाट के साथ साथ बाग का गुरुद्वारा में हो रहा है। यहां आयेगे तो आपको धार्मिक आस्था के साथ साथ इतिहास को भी महसूस कर सकते हैं। गुरु गोविन्द सिंह से जुड़े कई ऐतिसाहसिक साक्ष्य के साथ साथ उनकी यादे अब भी उसी तरह सुरक्षित और संरक्षित है,,वह कुंआ जहां से पानी लेकर महिलाए जब घर को लौटती थी तो अक्सर गुरु गोविन्द सिंह महिलाओं का मटका फोड़ देते थे ,वो पत्थर तीर और कमान जिससे वो मटका फोड़ते थे सब कुछ मौंजूद है ,उनके बचपन का पलना ,कपड़ा सरिखे कई चीजे आज भी उनके होने का एहसास कराता है ३५० वर्ष पहले उनका जन्म हुआ लेकिन आज भी आप उऩके होने का एहसास कर सकते है जितनी जुवाने उतनी कहानी औऱ साथ में साक्ष्य भी ।

टेंट सिटी

टेंट सिटी

मुख्य कार्यक्रम २ से ५ जनवरी तक होगा लेकिन अभी से ही लोग के आने का सिलसिला शुरु हो गया है। उम्मीद कि जा रही है कि देश और दुनिया से कम से कम पांच लाख सिख इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में शामिल होने आयेगे।बिहार को अपनी छवि बदलने औऱ राष्ट्रीय और अन्तराष्ट्री स्तर पर अपनी खोयी प्रतिष्ठा फिर से स्थापित करने का इससे बेहतर मौंका नही मिलेगा इसलिए जहां कही भी आप है इस महाउत्सव में किसी ना किसी रुप में भागीदारी जरुर निभाईए। आज काश्मीर पंजाब,लंदन औऱ अमेरिका से आये दर्जनो सिख परिवार से बात करने का मौंका मिला सच कहिए तो इस कार्यक्रम के माध्यम से नीतीश कि पहचान राष्ट्रीय और अन्तराष्ट्रीय पर एक कुशल प्रशासक और विकास करने वाले राजनेता के रुप में स्थापित हो गया हर किसी के जुवान पर नीतीश कि तारीफ सूनने को मिला। किसी ने भी व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े करते हुए नही दिखे हलाकि इसकी एक वजह बिहार के छवि भी है लोग उम्मीद नही कर रहे थे और यहां उम्मीद से अधिक व्यवस्था देखने को मिल रहा है। रात के एक बजे तक अशोक रात पथ पर लोग घूमते रहते हैं लाईटिंग कि व्यवस्था मौंका मिले तो एक बार जरुर देखने आईए।

Prakash parv

ईश्वर ने मुझे वो दिया है जो दुनिया में किसी के पास नही है बुद्ध,जैन,सिख धर्म का जन्म और कर्मभूमि फिर मेरा ऐतिहासिक विरासत सच कहे तो हमलोग अपने इस विरासत का ही सही तरीके सा मार्केटिंग कर ले तो फिर किसी उधोग कि जरुरत नही है।।।

सभार: (संतोष सिंह, कशिश न्यूज के फेसबुक अकाउंट से लिया गया है)

नोट: प्रकाशपर्व का महा लाईव कवरेज देखने के लिए Aapna Bihar के फेसबुक पेज को लाईक करें । 

fb.com/AapnaBihar

fb.com/AapnaBihar

पटना में 90 एकड़ में बसी “मिनी पंजाब” ,350वें प्रकाशोत्सव में टेंट सिटी में होंगे ये सुविधाएं

350वें प्रकाशोत्सव की सारी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। पटना बाइपास में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 90 एकड़ में टेंट सिटी बसाई गई है। दो हजार टेंटों के भीतर सारी अत्याधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। गांधी मैदान व कंगन घाट में भी टेंट सिटी बनकर लगभग तैयार है। यहां दिन-रात काम चल रहा है।

  • सीएम ने तैयारियां देखीं,दिए निर्देश…
  • सीएम नीतीश कुमार ने रविवार को प्रकाश उत्सव से जुड़े स्थलों का निरीक्षण किया। तैयारियां देखीं। निर्देश दिए। आवागमन की व्यवस्था को सुविधाजनक बनाने को कहा।
  • उत्सव के इंतजाम का रविवार को जायजा लेने के दौरान तख्त श्री हरिमंदिर साहिब के पास की गलियों में रहने वालों से उन्होंने कहा-सरकार इतना काम करा रही है। आप भी अपना योगदान दीजिए।
  • यह आपका भी आयोजन है। प्रकाशोत्सव में दुनिया भर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आएंगे। ये हम सब के अतिथि हैं। आप लोग साफ-सफाई के अलावा वह सबकुछ कीजिए,ताकि आने वाले लोगों को कोई असुविधा न हो।
  • नीतीश ने अफसरों से कहा-इंतजाम ऐसा हो कि बाहर से आए लोगों को बिहार हमेशा याद रहे। वे यहां की सुखद याद को हमेशा संजो कर रखें। 

2_1482104354

खुद फोल्डिंग खाट पर बैठे
सीएम गांधी मैदान में हो रहे ठहरने के इंतजाम से वाकिफ हुए। खुद फोल्डिंग खाट पर बैठे। दरबार हॉल को देखा। यहीं पर्यटन विभाग ने उनको तैयारियों का प्रेजेंटेशन दिखाया। उन्होंने सारे काम समय पर पूरा करने को कहा।
मोबाइल पर मैसेज से मिलेगी बेड कन्फर्म होने की जानकारी 
  • बेड की बुकिंग किस टेंट सिटी में हुई है,इसकी जानकारी श्रद्धालुओं को मोबाइल पर मैसेज से मिलेगी।
  • ऑनलाइन बुकिंग कराने पर 24 घंटे में बेड कन्फर्म होने का मैसेज आ जाएगा,जिसे दिखाकर वे टेंट सिटी में बेड ले सकेंगे।
  • वहीं,टोल फ्री नंबर से बुकिंग कराने पर दो दिन के अंदर बेड कन्फर्म होने की जानकारी मिलेगी।
  • श्रद्धालु वेबसाइट  http://www.takhatpatnasahib.com पर आनॅलाइन बुकिंग करा सकते हैं। इसके अलावा दो टोल फ्रीनंबर(18001238150/51)पर भी कॉल कर सकते हैं।
पंजाबी व्यंजन से महकेगी रेल, जाने प्रकाशोत्सव का MENU

पटना में शुरू हुआ पहला अंतरराष्ट्रीय सिख सम्मेलन

IMG-20160922-WA0010

आगामी जनवरी में होने वाले गुरु गोविंद सिंह की 350वीं जयंती से पूर्व राजधानी पटना में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सिख सम्मेलन की शुरुआत आज पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में हुआ।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उद्घाटन सत्र में सात देशों और नौ राज्यों के सिख विद्वान, संत, उद्यमी, राजनीतिज्ञ और श्रद्धालुओं के साथ बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, पर्यटन मंत्री अनीता कुमारी सहित कई मंत्री और अधिकारी भी मौजूद थे।

24 सितंबर तक चलने वाले इस सम्मेलन में दुनिया भर की लगभग दो सौ प्रमुख हस्तियां शिरकत कर रही हैं। सम्मेलन के शामिल होने के लिए अमेरिका, इंग्लैंड, कनाडा, न्यूजीलैंड, म्यांमार, ऑस्ट्रेलिया, मलेशिया और म्यांमार से सहित कई देशों से प्रमुख सिख पटना पहुंच चुके हैं। कार्यक्रम में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और तेलांगना सहित तमाम राज्यों के सिख श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है।

यह आयोजन राज्य सरकार की ओर से पहली बार आयोजित किया गया है। सम्मलेन को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्म पटना में होना पूरे बिहार के लिए गौरव की बात है। कहा कि 350वां प्रकाशोत्सव भव्य होगा। यह भी सौभाग्य की बात और गुरुकृपा है कि सरकार का नेतृत्व उन्हें करने का दायित्व मिला है। बिहार गरीब है लेकिन अतिथि सत्कार में कोई कमी नहीं होगी। पूरी दुनिया के लोगों से प्रकाशोत्सव में आने का आग्रह करते हुए कहा कि आयोजन में सरकार अपने स्तर से कोई कमी नहीं छोड़ेगी। उन्होंने सम्मेलन में आए लोगों को बिहार सरकार नहीं, बिहार का अतिथि बताया। कहा कि चाहे जिस विश्वास और मत के मानने वाले हों, बिहार की धरती महत्वपूर्ण है। जैनधर्म के प्रवर्तक महावीर का पूरा जीवन बिहार में गुजरा। भगवान बुद्ध को ज्ञान बिहार के बोधगया में मिला। वैशाली में उन्होंने महिला को संघ में शामिल कर महिला सशक्तीकरण का उदाहरण पेश किया। यह मगध साम्राज्य की राजघानी थी। सम्राट अशोक, चंद्रगुप्त, आर्यभट्ट, चाणक्य और भगवान वाल्मीकि की धरती है।

IMG-20160922-WA0004

सभी आगंतुकों को राजगीर और बोधगया जाने की व्यवस्था की बात कहते सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि राजगीर में गुरुनानक देव भी ठहरे थे। ठंडे पानी का कुंड नानक की यादों से जुड़ा है। महात्मा गांधी की चर्चा करते कहा कि चंपारण सत्याग्रह ने ही बापू को पहचान दी। चंपारण सत्याग्रह का यह शताब्दी वर्ष है।

सम्मेलन के दूसरे दिन यानि कल गुरु गोविंद सिंह की जीवनी पर आधारित पैनल डिस्कशन और खुला सत्र का आयोजन किया गया है। दूसरे दिन शाम 7 से 9 बजे तक मशहूर गायक रब्बी शेरगिल तथा सत्येंद्र संगीत द्वारा गायन प्रस्तुत किया जाएगा।

सम्मेलन के आखिरी दिन दलजीत सिंह दोसांझ अपनी प्रस्तुति से अतिथियों को झुमाएंगे और बिहार के राज्यपाल अंतरराष्ट्रीय सिख सम्मेलन का समापन करेंगे।

इस दिन भारत के राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री तक एक साथ आयेंगे बिहार!

“बिहार”, तीन धर्मों का उद्गम स्थल और हर धर्म का संगम स्थल| बौद्ध, जैन और सिक्ख धर्म का जन्म बिहार से ही माना जाता है| सीता माँ की जन्मस्थली भी बिहार में ही है| वहीं मखदूम बाबा की मजार भी बिहार में ही है|

 

कुल मिला के कितनी सारी चीजें हैं बिहार में, जो इसे खासमखास बनाती हैं| अजीब बात है कि हम उन चीजों, उन मुद्दों पर कभी बात ही नहीं करना चाहते| अजीब बात है कि हम हर बात को राजनैतिक बना देते हैं| अजीब बात है कि हम बिहार की असली तस्वीर हमेशा छुपाते हैं| हममें से ही कई लोग हैं जो इस हीनता के शिकार हैं, और हममें से ही कई लोग हैं जो बिहार की स्पष्ट छवि सबके सामने लाने की जी तोड़ कोशिश कर रहे हैं| इसमें हमारा कोई राजनैतिक, आर्थिक या अन्य स्वार्थ नहीं छिपा| बस “बिहार”, अपनी जन्मभूमि ही वो वजह बन के सामने है, जिसके लिए हम सकारात्मक बातें आपको बताने को उत्सुक और इच्छुक रहते हैं|
हम अपने बिहारी होने पर गर्व करते हैं और चाहते हैं कि आप भी शर्म महसूस ना करें| सरकार या सरकारी काम-काज हमारे वश में नहीं| ये हमारी जिम्मेदारी भी नहीं कि हम किसी को जवाब दें और बताते चलें कि हमारी सरकार जिन फलाना मुद्दों पर नाकाम हो रही है, उसकी वजह क्या है, उसका समाधान क्या है| ये सरकारी मसले हैं, उच्चाधिकारी इसपर बात करते रहेंगे| बिहार की जनता जागरूक है, और हम थोड़ा ज्यादा जागरूक रहने/करने का प्रयास कर रहे हैं| जो सरकार काम न करेगी, उम्मीदों पर खरा न उतरेगी, उसको वोट के जरिये टाटा-बाय-बाय न करना पड़े तो कहना| हम जरुर उन सभी बातों को आपके सामने लायेंगे जो सच में सामने आने चाहियें – चाहे वो पढ़ने-सुनने में सरकारी अधिकारियों, मंत्रियों को सुखद न ही लगें| अगर सरकार हमारी बात सुन कर बिहार के विकास की ओर एक छोटा सा कदम भी उठाती है तो इस से बढ़ कर हमारे मकसद की पूर्ति और कहाँ होगी|
हम सकारात्मक ऊर्जा चाहते हैं, हर किसी के दिल में| यही वो चीज़ है जो, आज या कल हमारी परिस्थितियों में सुधार लाएगा| यही वो विषय है जो आज या कल हमें अपनी क्षमता के अनुसार परिभाषित करेगा|
तो…! आज एक खबर लायें हैं आपके लिए| आप बिहारी हैं या गैर-बिहारी, कोई फर्क नहीं पड़ता| बिहार में रहते हैं, भारत के अन्य कोने में रहते हों या विदेश में रहते हों, कोई फर्क नही पड़ता| आप हिन्दू हैं, मुस्लिम या बौद्ध-जैन या सिक्ख-इसाई, कोई फर्क नहीं पड़ता| इस बार बिहार आपके स्वागत की तैयारियां कर रहा है| आपको न्योता दे रहा है| सपरिवार आमंत्रण है| किसलिए?
5 जनवरी 2017 को सिक्खों के दसवें और अंतिम गुरु, गुरु गोविन्द सिंह जी का प्रकाशपर्व है| 350वां प्रकाश पर्व| उनकी जन्मस्थली, पटना के पटनासाहिब में शानदार उत्सव का आयोजन है| एक और सकारात्मक पहल|
बिहार पर्यटन विभाग की तरफ से जारी किये गये इन वीडियोज में आप देख सकते हैं, कई फ़िल्म और टेलीविज़न से जुड़े एवं अन्य सितारे आपसे आग्रह कर रहे हैं| क्रिकेटर शिखर धवन, कपिल की बुआ के किरदार से मशहूर उपासना सिंह, भेजा फ्राई फेम विनय पाठक, अभिनेता जावेद जाफरी एवं जाकिर हुसैन, CID में ACP बने शिवाजी सतम एवं दया बने आदित्य श्रीवास्तव एवं अन्य आपको बिहार आने का आमंत्रण दे रहे हैं|

 

 

 

 

 

 

 

 


साथ ही “नूर-ए-गोविन्द” के नाम से बनाया गया यह विडियो भी बिहार पर्यटन मंत्रालय से जारी हुआ है, जिसमे आप गुरु गोविन्द सिंह जी की जीवनी की झलकी पा सकते हैं|


कार्यक्रम में देश-विदेश के लोगों के आने  की उम्मीद की जा रही है| भारत के राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री सहित अन्य मंत्रियों का आना तय हुआ है| इसके अलावा बॉलीवुड से जुड़े तमाम सितारे एवं बिहार के कई कलाकारों के आने की भी सूचना है|
विभाग की तरफ से हुए इस पहल का हम हार्दिक स्वागत करते हैं| आप सब सादर एवं सप्रेम आमंत्रित हैं| ‘गुरु तख़्त साहिब जी, पटनासाहिब’ आईये, इस जश्न का आनंद लीजिये और बिहार को जरा करीब से देखिये|