1346 Views

जानिए कहा से उठा यह सवाल – ईशान किशन बिहार से हैं या झारखण्ड से?

इंग्लेंड के खिलाफ दुसरे टी20 मैच में भारत ने 7 विकेट से बड़ी जीत हासिल की| इस जीत में भारत के तरफ से ओपनिंग करने आए ईशान किशन का बड़ा योगदान रहा| ईशान किशन ने मात्र 32 गेंदों में 56 रन की ज़ोरदार पारी खेली| ईशान का यह पहला T20 इंटरनेशनल मैच था, अपने पहले ही टी20 मैच में 50 रन मरने वाले कुछ चुनिन्दा लोगों में ईशान किशन शामिल हो गये|

ईशान किशन (Ishan Kishan) के कमाल के बैटिंग के बाद पूरा सोशल मिडिया इस नौजवान खिलाड़ी का बात करने लगा| इस सब के बीच एक सवाल भी सोशल मिडिया पर तैर रहा है कि ईशान किशन बिहार से है या झारखण्ड से? 

बिहार के लोग ईशान किशन को अपना बता रहा रहे हैं तो झारखण्ड के लोग अपना| हालांकि हम आपको बता दें कि ईशान किशन बिहार के नवादा जिला से हैं| नवादा झारखण्ड बॉर्डर के पास जरुर है मगर यह जिला बिहार का है – तो इसमें कोई दो राय नहीं है कि ईशान किशन बिहार के हैं|

मगर सवाल है कि यह मुद्दा उठा कहा से?

यह विवाद शुरू हुआ भारतीय टीम के मशहूर पूर्व क्रिकेटर वीरेन्द्र सहवाग के ट्वीट से| सहवाग ने एक ट्वीट किया जिसमें ईशान किशन की तारीफ करते हुए उन्होंने लिखा, “झारखंड के एक युवा कीपर बल्लेबाज ने बल्लेबाजी क्रम को बढ़ावा दिया और अपने कैलिबर को साबित किया। पहले भी ऐसा हो चुका है। ईशान किशन की निडरता और आक्रमणकारी बल्लेबाजी को पसंद किया।”

सहवाग ने अपने ट्वीट पर ईशान किशन को झारखण्ड का बताया, जो कि गलत तथ्य है| जिसके कारण लोगों में किशन के राज्य को लेकर ग़लतफ़हमी फैली| हालांकि सहवाग ने अपनी गलती मानी और उस ट्वीट के साथ एक ट्वीट जोड़ा जिसमें लिखा था, “Who plays for Jharkhand *”

आपको बता दें कि ईशान किशन बिहार के हैं मगर उनकी रणजी टीम झारखण्ड है और आईपीएल टीम मुंबई इंडियन| वैसे बिहार और झारखण्ड भले दो राज्य हैं मगर दोनों में काफी सामान्यता है| कुछ वर्षों पहले तक झारखण्ड भी बिहार का हिस्सा था और अभी भी वहां के लोगों को दुसरे राज्यों में बिहारी के नाम से ही पहचाना जाता है| यही कारण है कि झारखण्ड के रहने वाले पूर्व भारतीय कप्तान महिंद्रा सिंह धोनी को भी लोग बिहारी बोलते हैं (खुद भी धोनी अपने को बिहारी कहते हैं). धोनी ने बिहार के रणजी टीम से भारतीय टीम का सफ़र तय किया था|

ज्ञात हो कि किशन के मूल पहचान के अलावा धोनी से उनकी एक और सामान्यता है – दोनों विकेट कीपर बैट्समैन है|

Search Article

Your Emotions