बिहार ने श्रमिकों को वापस भेजने से किया इनकार, केसीआर ने कहा हमारे मुख्य सचिव भी एक बिहारी हैं

चंद्रशेखर राव ने कहा की “नीतीश जी, हम आपके राज्य से आने वाले श्रमिकों का बहुत अच्छे से ख्याल रख रहे हैं.

देश भर में कोरोना का खतरा बढ़ता हे जा रहा है। बिहार के 12 जिलों में गुरुवार को 53 नए संक्रमितों की पहचान की गई। वहीं, 5 कोरोना संक्रमितों की मौत की पुष्टि हुई। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6993 हुई। जबकि कोरोना संक्रमितों की मौत की संख्या बढ़कर 44 हो गई। ऐसे में राज्य के सीएम नीतीश कुमार ने श्रमिकों को तेलंगाना वापस भेजने से इनकार कर दिया। 

क्या कहा तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने 

तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने कहा की हमारे मुख्य सचिव भी एक बिहारी हैं। उन्होंने कहा कि, “नीतीश जी, हम आपके राज्य से आने वाले श्रमिकों का बहुत अच्छे से ख्याल रख रहे हैं।” उन्होंने नीतीश कुमार को विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य में कोरोना का खतरा नियंत्रण में है और  केंद्र और राज्य दोनों के प्रयास से ही कोरोना पर जीत हासिल की जा सकती है। 

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि वायरस के मामले मुख्य रूप से हैदराबाद और इसके पड़ोसी जिलों में दर्ज किए गए हैं और इन क्षेत्रों में संक्रमण की जांच के लिए मजबूत प्रयास किए जा रहे हैं। यह देखते हुए की अनलॉक-1 के बाद जीवन सामान्य हो रहा है, ऐसे में मजदूर दूसरे राज्यों में काम करने के लिए तैयार है और उन्हें सारी सुविधाएं प्रधान की जानी चाहिए।

केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुसार Covid -19 मामलों की जानकारी 

केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुसार, गुरुवार को 12,881 COVID-19 मामलों की रिकॉर्ड के साथ ही भारत में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 3,66,946 हो गई, जबकि मरने वालों की संख्या 12,237 हो गई। भारत ने लगातार सातवें दिन 10,000 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। कुल 334 नई मौतों दर्ज की गयी है जिसमें से 114 महाराष्ट्र में, 67 दिल्ली में, 48 तमिलनाडु में, 27 उत्तर प्रदेश में, 18 उत्तर प्रदेश में, 12 हरियाणा में, 11 पश्चिम बंगाल में, 8 कर्नाटक में, 6 पंजाब और मध्य प्रदेश में हैं, 5 राजस्थान में, 3 बिहार में, 2 जम्मू और कश्मीर और आंध्र प्रदेश में हैं।

 

  

 

Search Article

Your Emotions