सुशांत सिंह राजपूत के नाम से बनेगा फाउंडेशन, यंग टैलेंट को करेगा मदद

शांत का परिवार ही उनके इंस्‍टाग्राम, ट्विटर और फेसबुक पेज को मेनटेन करेगा जिसके जरिए उनकी यादों को जिंदा रखा जाएगा

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की अचानक मौत से उनके परिवार समेत कई फैंस सदमे में है। इस बीच सुशांत के फैंस के लिए एक अच्छी खबर आई है। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के 13 दिन बाद उनके परिवार के तरफ से आधिकारिक बयान जारी किया गया है। सुशांत की याद में परिवार एक फाउंडेशन शुरू करेगा। इसका नाम सुशांत सिंह राजपूत फाउंडेशन होगा। फाउंडेशन सिनेमा, खेल और साइंस के क्षेत्र में युवा टैलेंट को सपोर्ट करेगा।

उनकी याद और विरासत में सुशांत सिंह राजपूत फाउंडेशन की स्थापना हुई है, जो यंग टैलेंट को आगे बढ़ने में मदद करेगा। इसके साथ ही पटना स्थित सुशांत के घर को स्मारक बनाया जाएगा। यहां सुशांत से जुड़े सभी सामान रखे जाएंगे। इस घर को स्मारक बनाया जाएगा। हम यहां सुशांत के निजी सामान रखेंगे। यहां सुशांत की हजारों किताबें, उसका टेलीस्कोप, फ्लाइट सिमुलेटर और अन्य सामान रखे जाएंगे ताकि सुशांत को चाहने वाले उन चीजों को देख सकें।

परिवार ने अपने संदेश में लिखा है, ‘दुनिया के सुशांत सिंह राजपूत हमारे लिए बस गुलशन थे। वह स्वतंत्र, उत्साही, और काफी ब्राइट पर्सनालिटी के थे। वह बस हर चीज के बारे में जानने को उत्सुक रहते थे। उन्होंने बिना किसी रुकावट के सपने देखे और उन सपनों को पूरा भी किया। वह हमारे परिवार का गर्व और प्रेरणा थे।’

संदेश में आगे कहा गया है कि उनका टेलिस्कोप उनके लिए सबसे अहम था। संदेश में लिखा है कि हम यह स्‍वीकार नहीं कर पा रहे हैं कि अब हम सुशांत की हंसी सुन नहीं पाएंगे। उनके जाने से परिवार में एक खालीपन हो गया है जो कभी भर नहीं सकता है। वह अपने हर एक प्रशंसक को प्यार करता था। इसके साथ ही मेसेज में इतने प्‍यार के लिए फैंस का शुक्रिया अदा किया गया है।

परिवार हैंडल करेगा सोशल मीडिया अकाउंट्स

सुशांत के परिवार ने अपनी इच्छा जताते हुए कहा की अब से सुशांत का परिवार ही उनके इंस्‍टाग्राम, ट्विटर और फेसबुक पेज को मेनटेन करेगा जिसके जरिए उनकी यादों को जिंदा रखा जाएगा। और उनके फैंस के साथ उनका रिश्ता हमेशा बना रहेगा। यह सारी जानकारी परिवार की तरफ से एक जारी एक गुड बाय संदेश में दी गई है।

 

Search Article

Your Emotions