परिवार वाले पटना में करना चाहते थे सुशांत का अंतिम संस्कार, नहीं मिली अनुमति

सुशांत के भाई और भाजपा विधायक नीरज कुमार बबलू ने कहा, "हमलोग पार्थिव शरीर को पटना लाना चाहते थे, लेकिन कोरोना के चलते इसकी अनुमति नहीं मिली

बिहार के रहने वाले बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने सोमवार को मुंबई के अपने घर में खुदखुशी कर ली| उनका अंतिम संस्कार मुंबई में ही किया जायेगा| उनके अंतिम संस्कार में सामिल होने के लिए उनके परिवार के लोग पटना से मुंबई निकल चुके हैं| परिवार विमान से मुंबई जा रहा है। सभी लोग पटना एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। उनकी फ्लाइट 11:20 बजे है।

हालांकि पटना में रहने वाले उनके परिवार के लोग सुशांत के शरीर को पटना लाना चाहते थे, मगर कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे के कारण उनको इसकी अनुमति नहीं मिली| सुशांत के भाई और भाजपा विधायक नीरज कुमार बबलू ने कहा, “हमलोग पार्थिव शरीर को पटना लाना चाहते थे, लेकिन कोरोना के चलते इसकी अनुमति नहीं मिली। अभी हमलोग मुंबई जा रहे हैं। वहीं अंतिम संस्कार होगा। अभी भी हमलोग यह विश्वास नहीं कर पा रहे हैं कि वह नहीं रहा। जरूरत पड़ी तो हम जांच की मांग भी करेंगे। ”

सुशांत के भाई ने कहा कि यह स्वीकार करना बहुत मुश्किल है कि दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहने वाला सुशांत आत्महत्या कर लिया है|

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी सुशांत के मौत पर दुःख जताया है| उन्होंने कहा है, “सुशांत का जाना फिल्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अभिनय कि बदौलत फिल्म जगत में बड़ी पहचान बनाई थी। वे दर्शकों के बीच अत्यंत लोकप्रिय थे। उनका निधन ह्रदय विदारक है।

 

 

Search Article

Your Emotions