Special Train: अगले कुछ दिनों में इन राज्यों से 169 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें बिहार के लिए खुलेगी

Shramik special train time table for Bihar

यह पहली बार हो रहा है कि एक साथ इतनी संख्या में प्रवासी मजदूर बिहार लौट रहे हैं| हर रोज श्रमिक स्पेशल ट्रेन हजारों मजदूरों को बिहार पहुंचा रही है| 4 मई के बाद अबतक लगभग 103 स्पेशल ट्रेन से लगभग 1 लाख 25 हज़ार श्रमिकों को बिहार लाकर क्व़ारंटीन कर दिया गया है| 10 मई तक आने वाले दिनों के लिए  169 ट्रेने बुक कर ली गयी थी| अधिकारियों के अनुसार अभी ट्रेनों की संख्या और बढ़ सकती है|

इनमें से सबसे अधिक ट्रेन गुजरात से बिहार आने वाली है। इसके बाद पंजाब से 23 तो महाराष्ट्र से 14 ट्रेन बिहार आएगी। केरल, कर्नाटक, तेलांगना, राजस्थान, हरियाणा से भी 10 से अधिक ट्रेनें आएंगी। इसके अलावा आंध्रप्रदेश, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, केरल, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, तामिलनाडू, तेलांगना और उत्तर प्रदेश शामिल है।


यह भी पढ़ें:  दिल्ली से बिहार जाने के लिए स्पेशल ट्रेन का टिकट यहाँ से मिलेगा


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अगले 7 दिनों में सभी इच्छुक प्रवासी मजदूरों को वापस लाने को कहा है| उन्होंने कहा, “पटना और बिहार के अन्य शहरों में भी दूसरे प्रदेशों के जो लोग फंसे हुए हैं, उनको वापस भेजने की व्यवस्था गाइडलाइन के अनुसार की जानी चाहिए। सभी ग्राम पंचायतों में कोरोना संक्रमण से लोगों की सुरक्षा के लिए संबंधित पंचायत के सभी परिवारों को सरकार की तरफ से साबुन और चार मास्क दिया जाएगा।”

ज्ञात हो कि सरकार ने 12 मई से यात्री ट्रेनें भी चला रही है| इसके लिए टिकट की बुकिंग 11 मई को ही चालू कर दी गयी है| मगर अभी सिर्फ 15 रूटों पर ही ट्रेनें चलाई जा रही है| इसमें बिहार के लिए सिर्फ 1 विशेष ट्रेन चलाई जा रही है मगर बिहार से 6 ट्रेने गुजर रही रही है| ट्रेनों का रूट और टाइम टेबल जानने के लिए यहाँ क्लिक करें | 

 

Search Article

Your Emotions