पटना एयरपोर्ट से हवाई सेवा शुरू, आज उड़ेगी 15 फ्लाइट, देखें फ्लाइट का शेड्यूल

आज देश भर से 15 फ्लाइट पटना पहुंचेगी, तैयारी पूरी कर ली गयी है|

2 महीने बाद फिर से पटन एयरपोर्ट पर हवाई सेवा शुरू हो गयी| केंद्र सरकार के निर्देश के बाद आज से यहाँ से फ्लाइट शुरू हो चुकी है| आज देश भर से 15 फ्लाइट पटना पहुंचेगी| इसके लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है|

आज पांच बड़े शहरों के लिए पटना से फ्लाइट की शुरुआत हुई है| उन चार शहरों में दिल्ली, बैंगलुरू, मुंबई और अमृतसर और कोलकाता सामिल है|

पटना से 25 मई को पहली फ्लाइट दिल्ली के लिए सुबह 8 बजे उड़ान भरेगी| दिल्ली की दूसरी उड़ान 8.50, तीसरी 10.30 और उसके बाद 12.20 बजे, 3.40, शाम 6.40, 7.40, 8.40 और अंतिम उड़ान रात 9 बजकर 30 पर रवाना होगी| कोलकाता के लिए इकलौती उड़ान सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर है| बेंगलुरु के लिए पहली उड़ान 2 बजे, फिर 2.50 और तीसरी शाम 4.40 बजे जाएगी| मुम्बई के लिए तीन फ्लाइट हैं. पहला विमान सुबह 7.10, फिर 11.20 और आखिरी दोपहर 1 बजकर 10 मिनट पर उड़ान भरेगा| अमृतसर के लिए एक ही फ्लाइट है, जो शाम 5 बजकर 40 मिनट पर रवाना होगी|


यह भी पढ़ें: पटना एयरपोर्ट पर 1216 करोड़ के लागत से बनेगा नया टर्मिनल


आज काफी दिनों बाद पटना एयरपोर्ट पर चहल पहल दिखीं| सुबह से ही यात्री एयरपोर्ट पहुँच रहे हैं| एयरपोर्ट प्रशासन ने वहां सामजिक दूरी के नियम का पालन करवाने का इंतजाम किया है| लोगों का दो बार थर्मल स्क्रीनिंग किया जा रहा है| एयरपोर्ट पर काम कर रहे कर्मचारी से लेकर हर एक इंसान को मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है| इसके साथ एयरपोर्ट से आने-जाने के लिए ओला, उबर और ऑटो, रिक्शा का व्यवस्था किया गया है| ऑटो का परिचालन ओड-इवन के तहत हो रहा है इसके साथ ऑटो के लिए एयरपोर्ट पर प्रशासन ने ऑटो स्टैंड बनाने का भी निर्देश दिया है|

Search Article

Your Emotions