लॉकडाउन में ही प्रसिद्ध विश्वविद्यालय UC Berkeley के छात्रों को संबोधित करेंगे आनंद कुमार

कोरोना वायरस के कारण पूरा विश्व प्रभावित है मगर अबतक दुनिया का सबसे ताकतवर मुल्क अमेरिका इससे सबसे ज्यादा त्रस्त है| अमेरिका में 80 हज़ार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है| कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या में अमेरिका पहले स्थान में है|

इसके कारण अमेरिका के सभी कॉलेज और स्कूल बंद है| जिससे अमेरिका में पढ़ने वाले छात्र हतास और  निराश हैं| छात्रों का इस मुश्किल घड़ी में मनोबल बढ़ाने के लिए बिहार के मशहूर गणितज्ञ और सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार अमेरिका के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय UC Berkeley के छात्रों को ऑनलाइन संबोधित करेंगें|

आनंद वहां के छात्रों को एप के माध्यम से संबोधित करेंगें| इसके साथ 16 मई को उन्हें इन्स्टाग्राम के स्पीकर सीरीज पर भी आने का निमंत्रण दिया गया है| इसकी जानकारी UC Berkeley इंडिया ने ट्वीट कर दी है|

आनंद छात्रों को ‘Opportunities in Crisis’ विषय पर संबोधित करेंगे| उन्हें इंस्टाग्राम के जरिये आमंत्रण देते हुए कहा गया – “हर दिन गणितज्ञ पैदा नहीं होते हैं| आप एक ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्हें वास्तव में शिक्षाविद कह सकते हैं|”

गौरतलब है कि आनंद कुमार अपने काम के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध हैं| हाल ही में उनपर सुपर 30 नाम से फिल्म भी बनाई गयी है, जिसमें ऋतिक रोशन ने उनका किरेदार पर्दे पर निभाया है| फिल्म को दर्शकों का काफी प्यार भी मिला था|

Search Article

Your Emotions