Breaking News: इरफ़ान खान के बाद आज दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का कैंसर से मौत

मशहूर बॉलीवुड कलाकार इरफ़ान खान का कैंसर से मौत के एक दिन बाद बॉलीवुड को एक और बड़ा झटका लगा है| दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर की भी मौत की खबर आ रही है| उनका मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया| उनके निधन के बाद पुरे फिल्म जगत से प्रतिक्रिया आ रही है| बॉलीवुड महानायक और उनके साथ कई फिल्म में साथ काम करने वाले अमिताभ बच्चन ने कहा कि इस खबर के बाद वे पूरी तरह से टूट गये हैं|

67 वर्षीय ऋषि कपूर को बुधवार सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया था| ऋषि को भी कैंसर की बीमारी थी| अमरीका में लगभग एक साल तक कैंसर का इलाज कराने के बाद उन्हें पिछले साल सितंबर में भारत लौटे थे| इस साल फ़रवरी में भी सेहत बिगड़ने पर उन्हें दो बार अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था| 67 वर्षीय अभिनेता को खराब स्वास्थ्य के चलते कल रात एचएन रिलाइंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

ऋषि कपूर ने बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्मे दी हैं| हाल तक वे बॉलीवुड में अभिनय कर रहे थे| हाल ही आई उनकी फिल्म मुल्क को काफी तारीफ़ मिली थी| उनकी अभिनय का कायल पूरा देश है| उन्होंने बॉबी, चांदनी, दीवाना, नगीना, प्रेम रोग , आदि सिनेमा में काम किया है|

 

AapnaBihar: