corona Warriors: बिहार के सासाराम में यह महिला सिपाही के साथ माँ की भी ड्यूटी निभा रही है

कोरोना वायरस से बचाव के लिए देश में लॉकडाउन लागू किया गया है| इस दौरान सरकार ने लोगों को घर के अन्दर रहने का निर्देश दिया है| लॉकडाउन को पालन कराने क लिए पुलिस और प्रसाशन दिन रात लगी हुई है| उनको भी संक्रमण का खतरा है, मगर लोगों के सुरक्षा के लिए वे ड्यूटी कर रहे हैं| उनके इस योगदान के लिए उनको पूरा देश कोरोना वारियर कह रहा है|

ड्यूटी कर रहे लोगों में महिलाओं की संख्या भी बहुत है| वहीं कुछ ऐसी महिलाएं भी हैं जो अपने छोटे बच्चों को गोद में लेकर ड्यूटी करने को मजबूर है| ऐसी ही एक महिला बिहार के सासाराम जिले में अपना फर्ज अदा कर रही हैं|

सासाराम के मुख्य चौराहे पर ड्यूटी करने वाली पूजा कुमारी बिहार पुलिस की सिपाही हैं| एक सिपाही का फ़र्ज़ निभाने के साथ वो एक माँ का भी फ़र्ज़ निभा रही है| वो अपने 11 महीने के बच्चे के साथ अपनी जिम्मेदारी को पूरा कर रही हैं। पूजा कहती हैं कि वो प्रतिदिन सड़कों पर 12 घंटे की ड्यूटी कर रही हैं इस दौरान उनका बच्चा घर में अकेले रह जाता है। ऐसे में उन्होंने फैसला लिया कि उसे लेकर ही वे ड्यूटी करेंगी।

बिहार के इस कर्तव्यनिष्ठ सिपाही की तारीफ़ हर तरफ हो रही है| वही बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने भी पूजा कुमारी को खुद फ़ोन करके उसका हौसला बढ़ाया है| हालांकि DGP ने अनुरोध किया है कि बच्चे को लेकर डियूटी न करो मगर पूजा घर में अकेले होने के कारण मजबूर है|

AapnaBihar: