कोरोनो वायरस को लेकर बिहार में 108 लोगों पर है नजर

बिहार सरकार 15 जनवरी के बाद कोरोनो वायरस प्रभावित देशों से लौटे 108 यात्रियों को निगरानी में रखी है

चीन से शुरुआत के बाद कोरोना वायरस (coronavirus) अब यूरोप सहित विश्व के अधिकांश देशों में फैल गया है। भारत में भी इसको लेकर अलर्ट है| एयरपोर्ट पर यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा रही हैं। सूत्रों के अनुसार अभी तक चीन से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग की जाती थी। अब ईरान, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया और इटली से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग अनिवार्य कर दी गयी हैं। बिहार सरकार 15 जनवरी के बाद कोरोनो वायरस प्रभावित देशों से लौटे 108 यात्रियों को निगरानी में रखी है|

शनिवार को जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, राज्य में अलगाव वार्ड बनाए गए हैं और विशेष रूप से उत्तर बिहार के सात जिलों, जो नेपाल की सीमा के पास हैं, में कई संक्रमण बिंदुओं पर उच्च अलर्ट बनाए रखा जा रहा है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव संजय कुमार ने कहा कि सभी 38 जिलों को संदिग्ध मामलों के अलगाव और नमूना संग्रह के लिए नौ मेडिकल कॉलेज और अस्पताल आवंटित किए गए हैं। इस बीच, राज्य में COVID-19 प्रबंधन की तैयारियों के लिए समन्वय करने के लिए केंद्रीय टीम शनिवार को बिहार पहुंची।

चीन से शुरुआत के बाद कोरोना वायरस अब यूरोप सहित विश्व के अधिकांश देशों में फैल गया है। एयरपोर्ट पर यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा रही हैं। सूत्रों के अनुसार अभी तक चीन से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग की जाती थी। अब ईरान, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया और इटली से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग अनिवार्य कर दी गयी हैं।

Search Article

Your Emotions